सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लड़ाई झगड़े कौन-से परिवार में नहीं होते…’ कृष्णा अभिषेक संग तकरार पर बोले गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार

3 मिनट पढ़ें
लड़ाई झगड़े कौन-से परिवार में नहीं होते...' कृष्णा अभिषेक संग तकरार पर बोले गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार

लड़ाई झगड़े कौन-से परिवार में नहीं होते...' कृष्णा अभिषेक संग तकरार पर बोले गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार

Advertisement

Govinda-Krushna Abhishek Feud: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के अपने भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ लंबे वक्त से तकरार चली आ रही है. दोनों के बीच अक्सर छत्तीस का आंकड़ा देखा जाता रहा है. लेकिन हाल ही में जब कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी हुई तो मामा गोविंदा उन्हें अपना आशीर्वाद देने पहुंचे. अब गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने इस बारे में बात की है.

कीर्ति कुमार ने गोविंदा और कृष्णा के बीच चल रही तकरार और आरती सिंह की शादी में शिरकत करने को लेकर अपनी राय दी है. बॉलीवुड नाउ से बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘मनमुटाव और लड़ाई झगड़े कहां नहीं होते. तो मनमुटाव ऐसा थोड़ी होता है कि आपकी खुशियों में मैं खुश नहीं हूं.’

‘परिवार तो ईश्वर की बहुत बड़ी देन है…’
कीर्ति ने आगे कहा- ‘कभी अगर किसी का किसी से मनमुटाव हो गया हो तो इसका मतलब ये थोड़ी होता है कि वो परिवार नहीं है. परिवार तो ईश्वर की बहुत बड़ी देन है. इसके बाद कीर्ति ने गोविंदा के आरती सिंह की शादी में शिरकत करने को लेकर कहा कि सब बहुत खुश थे. मुझे इस बात की बहुत ज्यादा खुशी है कि आरती खुश है.’

Advertisement

गोविंदा को लेकर कही ये बात
कीर्ति ने आगे भाई गोविंदा को लेकर बात की और कहा- ‘मुझे इस बात का गर्व है कि लोग मेरे भाई को बहुत प्यार देते हैं. पिछले कई सालों से उसने फिल्में नहीं की तब भी लोग उसे बहुत प्यार करते हैं. हम लोगों ने सिर्फ पैसा नहीं कमाया, फिल्में नहीं कमाई, हमने प्यार भी कमाया.’

क्या है गोविंदा और कृष्णा के बीच तकरार की वजह?
बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच 8 साल पहले से मनमुटाव चला आ रहा है. दरअसल साल 2016 में कृष्णा एक शो कर रहे थे जिसमें उन्होंने अपने मामा गोविंदा को इनवाइट किया था. लेकिन गोविंदा ने शो पर जाने से इनकार कर दिया था. इस बीच कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं.; गोविंदा और उनकी फैमिली को लगा कि ये पोस्ट उनके लिए था और तभी से दोनों परिवारों के बीच तकरार शुरू हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *