सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तिहाड़ जेल ने नहीं दी सुनीता केजरीवाल को CM केजरीवाल से मिलने की इजाजत, AAP ने लगाया आरोप

2 मिनट पढ़ें
तिहाड़ जेल ने नहीं दी सुनीता केजरीवाल को CM केजरीवाल से मिलने की इजाजत, AAP ने लगाया आरोप

तिहाड़ जेल ने नहीं दी सुनीता केजरीवाल को CM केजरीवाल से मिलने की इजाजत, AAP ने लगाया आरोप

Advertisement

Sunita Kejriwal News: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के बीच सियासी पारा हाई है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को उनके पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है. जेल नियमावली के मुताबिक एक बार में दो लोग जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मिल सकते हैं.

दरअसल, सुनीता केजरीवाल की उनके पति अरविंद केजरीवाल से कल यानी सोमवार को मुलाकात होनी थी, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसे रद्द कर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस मुलाकात को रद्द करने का जेल प्रशासन ने कोई कारण भी नहीं बताया है.

 

 

Advertisement

वहीं तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक सोमवार को आतिशी को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने जेल आना है और उसके अगले दिन भगवंत मान की मुलाकात होनी है. इसलिए सुनीता केजरीवाल को कल यानी सोमवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाज़त नही दी गई. तिहाड प्रशासन का कहना है इन दोनों मुलाकात के बाद सुनीता केजरीवाल को मिलने की इजाजत दी जाएगी.

हालांकि आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि जेल नियम के मुताबिक एक बार में दो लोग जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं. वहीं एक हफ्ते में अधिकतम चार लोग से मिल सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *