सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘सोढ़ी’ जल्द करने वाले थे शादी, फिर हो गए लापता, पैसों की तंगी से रहे थे जूझ

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘सोढ़ी’ जल्द करने वाले थे शादी, फिर हो गए लापता, पैसों की तंगी से रहे थे जूझ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह लापता है. अब इस केस में नया अपडेट सामने आया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशनसिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं. गुरुचरण के फैमिली, दोस्त और फैंस सभी को उनकी चिंता हो रही है. 22 अप्रैल को गुरुचरण के पिता ने उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई थी. अब तक गुरुचरण का कुछ पता नहीं चला है. पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है. अब इस केस में नई रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें कहा जा रहा है कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे. साथ ही बताया गया है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.

गुरुचरण मुंबई जाने के लिए अपने घर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले थे मगर ना एक्टर मुंबई पहुंचे और ना ही दिल्ली अपने घर लौटे थे. जिसके बाद उनके पिता परेशान हो गए थे और उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी.

शादी करने वाले थे एक्टर

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जांच में बताया है कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक- वह दिल्ली एयरपोर्ट के लिए अपन घर से निकले थे लेकिन कभी वापस नहीं हैं. कहा जा रहा है कि सोढ़ी को दिल्ली की सड़कों पर बैग लिए घूमते हुए देखा गया था. गायब होने से पहेल उन्होंने दिल्ली में एटीएम से 7000 रुपए निकाले थे. गुरुचरण के फोन की आखिरी लोकेशन दिल्ली की थी. वो 24 अप्रैल तक दिल्ली में थे. उसके बाद से उनका फोन स्विचऑफ है. उन्होंने आखिरी बार पालम नें उनके घर के पास ट्रेस किया गया था.

तबीयत कुछ दिन से नहीं थी सही

सोढ़ी की दोस्त मिस सोनी ने पिंकविला से खास बातचीत में बताया था कि एक्टर की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. उनके कुछ टेस्ट भी हुए थे. उन्होंने बताया कि सोढ़ी बीते कुछ दिनों से सही से खाना भी नहीं खा रहे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *