सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

समस्तीपुर में जब MP नित्यानंद ने CM नीतीश को दिया गुलाब तो लगे मुस्कुराने, बगल में खड़े तेजस्वी ने ऐसा किया रिएक्ट

4 मिनट पढ़ें

समस्तीपुर में जब MP नित्यानंद ने CM नीतीश को दिया गुलाब तो लगे मुस्कुराने, बगल में खड़े तेजस्वी ने ऐसा किया रिएक्ट

समस्तीपुर में मंच पर सीएम नीतीश के एक किनारे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बैठे थे तो दूसरी तरफ नित्यानंद राय बैठे थे. इसकी खूब चर्चा हो रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रविवार को समस्तीपुर में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) भी पहुंचे थे. नित्यानंद राय ने जब सीएम को गुलाब भेंट किया तो नीतीश कुमार मुस्कुराते दिखे. इस दौरान तेजस्वी यादव के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी. साथ ही मंच पर भी सीएम नीतीश के एक किनारे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बैठे थे तो दूसरी तरफ नित्यानंद राय बैठे थे. इसकी खूब चर्चा हो रही है. सरायरंजन के नरघोघि स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उद्घाटन का कार्यक्रम था, जहां जेडीयू, आरजेडी, बीजेपी व वाम दल के नेताओं का जमावड़ा दिखा.

सीएम नीतीश ने किया संबोधन

यह तस्वीर सामने आने के बाद बिहार में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. इसके कई मायने निकलने भी शुरू हो गए हैं. क्या सीएम नीतीश कुमार फिर से एनडीए में शामिल हो जाएंगे? इसके साथ ही इसकी भी चर्चा हो रही है कि सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के दौरान ही विधानसभा चुनाव करा सकते हैं. बता दें कि मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में सभा के संबोधन की तैयारी नहीं थी, लेकिन काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देख वित्त मंत्री के आग्रह पर सीएम और डिप्टी सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के बनने से जिले के साथ-साथ आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी.

जल्द ही मेडिकल कॉलेज में भी छात्रों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड वाले इस अस्पताल में आम जनों के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवा की शुरुआत हो गई.

समस्तीपुर जिले के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है- रामनाथ ठाकुर

वहीं राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि यह समस्तीपुर जिले के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है. आज यहां सीएम के द्वारा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया गया. इससे न सिर्फ समस्तीपुर बल्कि आसपास के जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी. मेडिकल कॉलेज बनने से जहां मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा. वहीं, इस अस्पताल के कारण लोगों को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे.

राम मंदिर पर बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है. उनके द्वारा भगवान श्री राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है और आज मिथिला में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन हो रहा है. यह हम लोगों के लिए दोहरी खुशी की बात है.

कार्यक्रम में पहुंचे थे आलोक मेहता 

वहीं, शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि आज यह हम लोगों के लिए और जिलावासियों के लिए खुशी की बात है कि यहां इतने बड़े मेडिकल कॉलेज स्थापित होकर शुरू होने जा रहा है. विकास के उत्कर्ष पर समस्तीपुर पहुंच रहा है. इसका गवाह यह मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज है. समस्तीपुर बिहार के मानचित्र पर एक विकसित जिला के रूप में उभरने जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *