सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हासन जिले में उपद्रवियों ने मिनी तिरुपति मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा, तनाव का माहौल

2 मिनट पढ़ें
हासन जिले में उपद्रवियों ने मिनी तिरुपति मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा, तनाव का माहौल

हासन जिले में उपद्रवियों ने मिनी तिरुपति मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा, तनाव का माहौल

Advertisement

हासन जिले में उपद्रवियों ने मिनी तिरुपति मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा, तनाव का माहौल

कर्नाटक के हासन जिले में अरासिकेरे तालुक में उपद्रवियों द्वारा आज एक मंदिर में मूर्तियों को तोड़े जाने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। यह घटना मालेकल्लू तिरुपति हिल के प्रदर्शनी केंद्र में हुई। 300 साल पुराने इस पवित्र स्थान को चिक्का तिरुपति के नाम से जाना जाता है। मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर अरसीकेरे शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित है और इस क्षेत्र के लोगों द्वारा पूजनीय है।

कम से कम चार बदमाशों ने मूर्तियों को तोड़ दिया

पुलिस के अनुसार, कम से कम चार बदमाशों ने मूर्तियों को तोड़ दिया, जो स्थापना के लिए तैयार थीं। पुलिस ने बताया कि मंदिर परिसर में आए बदमाशों ने पहले कल्याणी में स्नान किया। उसके बाद उन्होंने आपत्ति के बावजूद धूम्रपान किया और परिसर में काम कर रहे मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। बाद में, वे प्रदर्शनी केंद्र गए और उन मूर्तियों को तोड़ दिया जो स्थापना के लिए तैयार थीं और कुछ मंदिर परिसर में स्थापित होने के लिए निर्माणाधीन थीं।

Advertisement

बदमाशों ने मूर्तियों को तोड़ने के लिए राड का इस्तेमाल किया

बदमाशों ने मूर्तियों को तोड़ने के लिए राड और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने बदमाशों के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *