सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्ली में आज बिहार बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक,NDA में ‘पुराने साथियों’ की वापसी पर होगी चर्चा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली में, NDA में ‘पुराने साथियों’ की वापसी पर होगी चर्चा

23 जून की पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले, बीजेपी की ये महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. बैठक में चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, मुकेश साहनी, उपेंद्र कुशवाहा आदि की एनडीए में वापसी पर चर्चा होगी.

BJP की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली में होगी 

Advertisement

बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है. ये बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के घर पर होगी. बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता इसमें हिस्सा लेंगे. 23 जून की पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले ये महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. बैठक में चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, मुकेश साहनी, उपेंद्र कुशवाहा आदि की एनडीए में वापसी पर चर्चा होगी. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ये बैठक काफी मायने रखती है. बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी.

दिल्‍ली में होने जा रही इस बैठक से पहले बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पर उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा स्थापित पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पर विलय के लिए ‘दबाव’ बनाने का आरोप लगाते हुए राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में देखा जाए, तो बिहार में बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *