सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

‘भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा?’, तेजस्वी के बयान का JDU ने किया समर्थन, BJP बोली- ‘सनातन का अपमान’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा?’, तेजस्वी के बयान का JDU ने किया समर्थन, BJP बोली- ‘सनातन का अपमान’

तेजस्वी यादव ने मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में बयान दिया है. इसके बाद से राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आने लगी है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मंदिर को लेकर दिए गया बयान पर सियासी माहौल गर्म हो गया है. एक तरफ बीजेपी ने उनके बयान पर आपत्ति जताई तो वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के नेता ने तेजस्वी के बयान का समर्थन किया है.

गुरुवार (04 जनवरी) को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं में हिंदू विरोधी बयान देने की होड़ मची हुई है. तेजस्वी का बयान हास्यास्पद है. सनातन का अपमान कर रहे हैं. जनता सबक सिखाएगी. जहां तक तेजस्वी भूख खाना और अस्पताल की बात कर रहे हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि कोरोना काल से पीएम मोदी गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं. आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है.

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं और यहां सरकारी अस्पतालों की क्या हालत है उस पर हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है. बीजेपी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत नहीं कर रही है. यह तो धर्म आस्था का विषय है. तेजस्वी-लालू कब से गरीबों के हितैषी हो गए? रेल मंत्री रहते लालू तो नौकरी देने के बदले गरीबों की जमीन हड़प रहे थे.

Advertisement

जेडीयू ने कहा- ‘तेजस्वी के भाव को समझिए’

तेजस्वी के बयान का समर्थन करते हुए जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी के राजनैतिक कृपा से राम मंदिर नहीं बना, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है. बीजेपी क्यों क्रेडिट ले रही है? तेजस्वी की भाषा को मत देखिए. उनके भाव को समझिए. तेजस्वी ने अपनी भावना व्यक्त की है. तेजस्वी को धार्मिक आस्था में विश्वास है, लेकिन धार्मिक आस्था में सिर्फ विश्वास रखने से जन सरोकार से जुड़े विषयों का समाधान नहीं होता. यही तेजस्वी कहना चाह रहे हैं. तेजस्वी तो खुद कहे कि मुंडन कराकर लौटा हूं. मेरे यहां छठ होता है. तेजस्वी ने जो भी कहा है उससे हम लोग पूरी तरह सहमत हैं.

तेजस्वी यादव ने क्या बयान दिया है?

बता दें कि बीते बुधवार को तेजस्वी यादव मधुबनी गए थे. वहां एक कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि भूख लगेगी तो मंदिर जाओगे? खाना मिलेगा? वहां उल्टा दान मांग लेंगे. पैर कट जाएगा तो मंदिर जाकर पंडित को दिखाइएगा कि अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाइएगा?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *