सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘शोर मचाता तो गोली मार देते’, जब चंबल के डाकुओं से घिर गए थे अक्षय कुमार, किस्सा सुनकर उड़ जाएंगे होश

3 मिनट पढ़ें
अक्षय कुमार

'शोर मचाता तो गोली मार देते', जब चंबल के डाकुओं से घिर गए थे अक्षय कुमार, किस्सा सुनकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है और किसी के सपोर्ट के बिना ही एक्टर ने अपने टैलेंट के साथ इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है. हालांकि पिछले कुछ सालों से खिलाड़ी कुमार का करियर पटरी से उतरा हुआ है बावजूद इसके वे बी टाउन के सबसे ज्यादा बैंकेबल सितारों में से एक हैं. गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में बड़ा स्टार बनने से पहले अक्षय कुमार को काफी भी संघर्ष करना पड़ा ता.  कुछ साल पहले जब अक्की अनुपम खेर के चैट शो में आए थे तब उन्होंने एक हैरान कर देने वाले वाकये का खुलासा किया था. एक्टर ने बताया था कि उनका असल जिंदगी में चंबल के डाकुओं से आमना सामना हुआ था.

ट्रेन में हुआ था अक्षय कुमार का डाकुओं से आमना-सामना
दरअसल अनुपम खेर के शो – कुछ भी हो सकता है में अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि एक बार ट्रेन में ट्रैवल करने के दौरान उनका डाकुओं से आमना सामना हो गया था. एक्टर ने बताया था, “मैंने 4500-5000 का सामान खरीदा था, अपने कपड़े खरीदे थे. सारा सामान रखा हुआ था और चंबल आया तो डाकू ट्रेन में चढ़ गए. मेरी बोगी के अंदर आगे… और मैं सोया हुआ था.”

‘शोर मचाता तो गोली मार देते’
अक्षय कुमार ने आगे बताया, ‘जाहिर तौर पर जरा सी आवाज होती है तो आंख खुल जाती है और मैंने देखा डाकू.’ मैंने बोला, ‘बेटे अब कुछ मत बोलना, चुप चाप आराम से सोये रहना. अब मैं देख रहा हूं वो सबका सामान उठा रहे, और आहिस्ते-आहिस्ते कमीने मेरे पास आ गए और मेरा सामान भी उठ गया. मैं अगर शोर मचाता तो मुझे गोली मार देते.”

Advertisement

डाकुओं ने चप्पल भी नहीं छोड़ी थी
अक्षय ने आगे कहा, “मैं देख रहा हूं और रो रहा हूं फिर सारा सामान उठा कर ले गये, सारा सामान उठा कर ले गये, यहां तक कि उन्होंने मेरी चप्पल तक नहीं छोड़ी, नीचे से लोगों की चप्पल भी ले गये. कुछ भी नहीं छोड़ा, मैंने तो 4500 का सामान लिया था. मैं बिना किसी सामान के दिल्ली स्टेशन पर उतरा हूं. ”

अक्षय कुमार वर्क फ्रंट
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की इस साल अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल में. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं और फ्लॉप हो गईं. एक्टर अब जल्द ही प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ और रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *