सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

साइकिल यात्रा में खुद भी साइकिल चलाऊंगा साथ में डेढ़ सौ और लाऊंगा : भीष्म शर्मा

3 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा

साइकिल यात्रा में खुद भी साइकिल चलाऊंगा साथ में डेढ़ सौ और लाऊंगा : भीष्म शर्मा

Advertisement

साइकिल यात्रा में खुद भी साइकिल चलाऊंगा साथ में डेढ़ सौ और लाऊंगा : भीष्म शर्मा              

 सभा में डॉ.पी.के.मिश्रा और राज कुमार जैन भी पहुंचे        

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आह्वान पर बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 15 अगस्त को जिला कार्यालय से शुरू होने वाली तिरंगा साइकिल यात्रा की तैयारी का मुद्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक में भी छाया रहा | खुद जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन तथा जिला प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा ज्यादातर ब्लाकों की बैठकों में पहुंचे | घोंडा विधानसभा के यमुना विहार ब्लाक में ब्लाक अध्यक्ष राज कुमार शर्मा तथा नगर निगम का चुनाव लड़े पंडित महेंद्र पारासर की ओर से शानदार सभा का आयोजन किया गया |

Advertisement

सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता जयप्रकाश समाधिया   नें की | बैठक में जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन जिला प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा ,विधानसभा प्रभारी अश्वनी भारद्वाज ,पूर्व निगम प्रत्याशी चौ.रोहताश ,ब्लाक अध्यक्ष देवानंद चौधरी,आरिफ खान,राजन शर्मा,जितेन्द्र शर्मा , हरेंद्र भाटी , शिवदत्त शर्मा , मास्टर पुष्पेंद्र शर्मा ,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कौशिक, सुशील शर्मा,नवीन जोशी,अजयपाल भाटी, अशोक शर्मा, बृजमोहन शर्मा, नरेश , ,रुद्राक्ष शर्मा, श्री तोकिर ,  रियाज मिर्ज़ा, ए ए आर आजाद एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे | भीष्म शर्मा नें कहा बैठक में इतनी संख्या में लोगो का शामिल होना इस बात का प्रमाण है की कांग्रेस फिर से मजबूत हो रही है | उन्होंने कार्यकर्ताओ से तिरंगा साइकिल यात्रा को कामयाब बनाने का आह्वान किया |

भीष्म  शर्मा नें कहा  तिरंगा यात्रा में मैं   खुद साइकिल चलाऊंगा और अपने साथ कम से कम डेढ़ सौ साइकिल  सवारों की टीम लेकर आऊंगा | जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन और प्रभारी डॉ.मिश्रा  नें सभा में मौजूद सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिए | डॉ.पी.के.मिश्रा नें कहा जिस तरह से जननायक राहुल गांधी सड़क से ले संसद तक संघर्ष कर रहे है उसी तरह देवेन्द्र यादव दिल्ली में तो राज कुमार जैन बाबरपुर जिले में संघर्ष करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं |

राज कुमार जैन नें कामयाब सभा के लिए ब्लाक अध्यक्ष राज कुमार शर्मा तथा महेंद्र पाराशर को बधाई देते हुए तिरंगा यात्रा में भी भारी संख्या में आने का आह्वान किया |  अश्वनी भारद्वाज नें पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *