सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मैं तो बेघर हूं…Delhi Metro में दो लड़कियों ने किया पोल डांस, लोग बोले- अब और क्या देखना बाकी है

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का वीडियो, अब दो लड़कियों ने ‘मैं तो बेघर हूं…’ गाने पर किया पोल डांस

दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्ड किए गए अजीबगरीब वीडियो की लिस्ट में अब एक नए वीडियो की एंट्री हो गई है. इस वीडियो में दो महिलाएं मेट्रो के अंदर पोल डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

दिल्ली मेट्रो में बीते कुछ दिनों से अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो सामने आ रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि DMRC की अपील के बावजूद कुछ यात्रियों द्वारा मेट्रो नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है. इसी बीच दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, दो लड़कियां मेट्रो के अंदर पोल डांस करते हुए नज़र आ रही हैं. वहीं अब यह एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें दो महिलाएं परवीन बाबी और शशि कपूर अभिनीत फिल्म सुहाग के एक गाने ‘मैं तो बेघर हूं’ पर डांस करती दिख रही हैं.

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के पोल डांस का वीडियो एक बार फिर वायरल हो गया है. वीडियो को ट्विटर अकाउंट @HasnaZarooriHai पर शेयर किया गया है. फिलहाल, वीडियो में डांस कर रही महिलाएं कौन हैं, इसकी पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है. वहीं आज ही दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो कोच के अंदर एक किन्नर मेट्रो पैंसजर लड़की से पैसे मांगते हुए नजर आ रही है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दिल्ली मेट्रो को टैग करके काफी भला-बुरा कह रहे हैं.

Advertisement

मेट्रो के अंदर किन्नर मांग रहे पैसे

इस वीडियो को ट्विटर यूजर करण सिंह ने अपने हैंडल पर शेयर किया है. गुरुवार को पोस्ट किए गए वीडियो में किन्नर कोच के अंदर भीख मांगते हुए नजर आ रही है. ट्विटर यूजर करण ने डीएमआरसी को टैग करते हुए लिखा है कि डीएमआरसी का ध्यान दे कि हम किसी लोकल ट्रेन या बस में सफर नहीं कर रहे हैं. यूजर ने डीएमआरसी को यात्रियों की सुरक्षा ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता कि यात्रा के दौरान इस तरह की घटना हो. इस बीच बुधवार को दिल्ली मेट्रो पर नाचते हुए कांवड़ियों का भी एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *