सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

हुलास पांडेय के बेटे की गोली लगने से नहीं हुई मौत, अस्पताल ने जारी की रिपोर्ट, क्या है वजह?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हुलास पांडेय के बेटे की गोली लगने से नहीं हुई मौत, अस्पताल ने जारी की रिपोर्ट, क्या है वजह?

मौत के बाद शव को लेकर परिजन घर आ गए. शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है. पहले खबर आई थी कि बेटे ने आत्महत्या की है तो हुलास पांडेय के घर शुभचिंतक भी पहुंचने लगे थे.

पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय (Hulas Pandey) के बेटे ने आत्महत्या नहीं की है. शुक्रवार (4 अगस्त) की सुबह को खबर सामने आई थी कि उनके बड़े बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिसके बाद हड़कंप मच गया. घटना के बाद शुभचिंतक पहुंचने लगे. पूर्व सांसद और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह भी हुलास पांडेय के घर पहुंचे. हालांकि मीडियाकर्मियों को घर के अंदर नहीं जाने दिया गया. अब जब अस्पताल से रिपोर्ट आई है तो वजह कुछ और बताई गई है.

दरअसल लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधान परिषद हुलास पांडेय के बेटे को इलाज के लिए बेली रोड के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां लाने के बाद मौत की पुष्टि कर दी गई, लेकिन रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की वजह नहीं बताई गई है. अस्पताल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार हुलास पांडेय के बेटे की बाथरूम में गिरकर मौत हुई है. सिर में चोट लगी थी. हालांकि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है.

Advertisement

इधर मौत के बाद शव को लेकर परिजन घर आ गए. वहीं पुलिस ने भी गोली लगने से मौत हुई है या क्या सच्चाई है इस पर कुछ बोलने से पहले निकल गई. परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं.

अब समझिए पूरा मामला

यह पूरी घटना पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुलास पांडेय के आवास की है. शुक्रवार को मीडिया में खबर आई थी कि लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर बेटे ने आत्महत्या की है. अब अस्पताल की रिपोर्ट के बाद मामला ही पलट गया है. जिस बेटे की मौत हुई है वह हुलास पांडेय का सबसे बड़ा लड़का है. हुलास पांडेय के तीन बच्चे हैं. फिलहाल घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *