सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

काबुल के मस्जिद ब्लास्ट में इमाम समेत 30 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

काबुल में कोहराम मचा है, एक के बाद एक होते धमाकों की गूंज से राजधानी दहल उठी है। उत्तरी काबुल की एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। इस बम ब्लास्ट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक 40 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना की शुरुआत में तालिबान ने मौत के आंकड़े को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में बताया गया कि 20 लोगों की मौत हुई है। घायलों को काबुल के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शक है कि इस विस्फोट के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। काबुल में हुए कई धमाकों में इस्लामिक स्टेट की भूमिका सामने आई है। काबुल के इमरजेंसी अस्पताल की तरफ से बताया गया कि 27 लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसमें एक सात साल का बच्चा भी है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी और ऐंबुलेंस पहुंच गई। बता दें, अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान को काबिज हुए एक साल पूरा हो गया। ऐसे में पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे देश में बम धमाकों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले गुरुवार काबुल में हुए एक बम धमाके में प्रमुख तालिबानी नेता की मौत हो गई थी। मारे गए तालिबानी नेता की पहचान रहीमुल्ला हक्कानी के रूप में की गई थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *