सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

महाराष्ट्र, दिल्ली में BJP ने कैसे जीता चुनाव? ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ी तिकड़म का दावा, EC पर गंभीर आरोप

2 मिनट पढ़ें
ममता बनर्जी

महाराष्ट्र, दिल्ली में BJP ने कैसे जीता चुनाव? ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ी तिकड़म का दावा, EC पर गंभीर आरोप

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक्टिव मोड़ में आ गई हैं. उन्होंने गुरुवार (27 फरवरी) को कोलकाता के नेताजी स्टेडियम में सभी सांसदों और विधायकों से लेकर ब्लॉक लेवल के नेताओं की बैठक बुलाई. इस मीटिंग में उन्होंने दिल्ली और महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत पर चुनाव आयोग की कार्यशैली पर आरोप लगाया.

ममता बनर्जी ने कहा, ‘दिल्ली और महाराष्ट्र में बीजेपी ने हरियाणा और गुजरात के लोगों के फर्जी वोट बनवाकर चुनाव जीता था.’ उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने ऐलान किया कि अगर जरूरत पड़ी तो हम वोटर लिस्ट से फर्जी वोटरों के नाम हटाने की मांग के लिए चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने धरना भी देंगे.

नए ECI की नियुक्ति पर क्या बोलीं ममता बनर्जी? 

इसी बैठक में ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने पर आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते.

अभिषेक बनर्जी ने ममता से मतभेद को किया खारिज

इस बैठक में टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सीएम ममता बनर्जी से किसी तरह का मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस का एक निष्ठावान सिपाही हूं और मेरी नेता ममता बनर्जी हैं. भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए अभिषेक ने कहा, ‘जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, वे झूठी अफवाहें फैला रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं उन लोगों को जानता हूं जो ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके निहित स्वार्थ हैं.’ डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने यह भी कहा, ‘वह पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करते रहेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया था.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *