सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

15 साल बाद गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने की जागी उम्मीद, पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

15 साल बाद गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने की जागी उम्मीद, पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला

आगामी 16 फरवरी को गुरुग्राम ओल्ड सिटी में मेट्रो की वर्षो पुरानी मांग को मूर्त रूप मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में मंजूर मेट्रो के नए रूट की आधारशिला रखेंगे.

दिल्ली (Delhi) से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में पिछले करीब 15 साल से मेट्रो विस्तार के अटके पड़े प्रोजेक्ट के अब पूरा होने की उम्मीद जगी है. राज्य सरकार द्वारा इस विषय पर कई बार मंथन और घोषणाएं की गई. कभी द्वारका की तरफ से रेलवे स्टेशन के तो कभी दूसरे रास्ते पर मेट्रो का रूट तय किया गया, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ हो नहीं पाया. इससे पुराने गुरुग्राम के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे थे. अब रेवाड़ी एम्स के शिलान्यास के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार का भी शिलान्यास किया जाएगा.

अभी तक गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो का रूट वहीं तक ही है, जहां तक करीब 15 साल पहले बना था. इसके आगे मेट्रो एक इंच भी आगे नहीं सरकी. हरियाणा सरकार ने कई बार यहां मेट्रो के विस्तार को लेकर चर्चाएं की. केंद्र सरकार के साथ मिलकर भी कई दौर की बैठकें होती रहीं. हर बैठक के बाद यह दिखाया, बताया गया कि मेट्रो का जल्द ही निर्माण का काम शुरू होगा. डीपीआर बनाने की तो कई बार बात हुई, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ पाया. अब उम्मीद जगी है कि यह मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होगा.

Advertisement

पीएम मोदी मेट्रो के नए रूट की रखेंगे आधारशिला

मिलेनियम सिटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए धरातल पर निरन्तर नई परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है. आगामी 16 फरवरी को गुरुग्राम ओल्ड सिटी में मेट्रो की वर्षो पुरानी मांग को मूर्त रूप मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवाड़ी के भालखी माजरा में बनने जा रहे एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही गुरुग्राम शहर में मंजूर मेट्रो के नए रूट (मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी) की भी आधारशिला रखेंगे. गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि अगले चार वर्षों में 5452.72 करोड़ रुपए की लागत से 28.50 किमी लंबाई वाले इस लिंक पर 27 स्टेशन बनेंगे.

डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि, ओल्ड गुरुग्राम के लोगों का मेट्रो से जुड़ाव सार्वजनिक यातायात में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने बताया कि 28.5 किलोमीटर लंबे मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर पार्क 148 तक के मेट्रो रूट पर सेक्टर-45, सुभाष चौक, हीरो-होंडा चौक, सेक्टर-37, सेक्टर-10, बसई, सेक्टर-4, रेजांगला चौक, पालम विहार और सेक्टर-23 आदि स्टेशनों सहित करीब दो दर्जन स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा. बसई के नजदीक बनने वाले मेट्रो डिपो के पास ही सेक्टर-101 के आसपास द्वारका एक्सप्रेस-वे को भी इस मेट्रो रूट से जोड़ा जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *