सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कावड़ यात्रा को लेकर गृह मंत्रालय का अलर्ट, यात्रियों पर हो सकता है आतंकी हमला

3 मिनट पढ़ें
कावड़ यात्रा को लेकर गृह मंत्रालय का अलर्ट, यात्रियों पर हो सकता है आतंकी हमला

कावड़ यात्रा को लेकर गृह मंत्रालय का अलर्ट, यात्रियों पर हो सकता है आतंकी हमला

Advertisement

 

सावन का महीना शुरू हो गया है. सावन की शुरुआत के साथ ही भक्तों की कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई है. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में यात्रा के रास्ते पर भक्तों की सहूलियत के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बीच गृह मंत्रालय ने कट्टरपंथी तत्वों से खतरे की आशंका जताते हुए राज्य सरकारों को कावड़ यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात

इंटेलिजेंस ब्यूरो के मिली जानकारी के आधार पर गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने का निर्देश दिया है. रेलवे बोर्ड को भी खतरे को देखते हुए ट्रेनों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं. एडवाइजरी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाना चाहिए।

Advertisement

सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सोशल मीडिया की निगरानी

बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार यानी 14 जुलाई को हिंदू महीने श्रावण के पहले दिन कांवर यात्रा शुरू हुई, जिसमें भगवान शिव के भक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचे. ये यात्रा पूरे दो के अंतराल के बाद हो रही है. कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो सालों से कावड़ यात्रा नहीं निकाली जा रही थी. अधिकारियों का मानना है कि इस साल के सावन में कम से कम चार करोड़ कांवड़िये हरिद्वार और पड़ोसी ऋषिकेश में पवित्र नदी का पानी लेने पहुंचेंगे. वहीं दूसरी तरफ इन दोनों शहरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सोशल मीडिया की निगरानी के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कांवड़ यात्रा मार्गों की भी चौबीसों घंटे निगरानी

मेला क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते और आतंकवाद निरोधी दस्ते भी तैनात किए गए हैं. लगभग 10,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों की भी चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी और किसी भी शिव भक्त को भाले और अन्य हथियारों के साथ शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *