सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा,”स्कूलों में बम की अफवाह पर क्या एक्शन प्लान तैयार किया”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा, “स्कूलों में बम की अफवाह पर क्या एक्शन प्लान तैयार किया”

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए उसने क्या एक्शन प्लान तैयार किया है. हाईकोर्ट ने ऐसी अफवाहों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) और निजी स्कूलों से भी एक्शन प्लान पेश करने को कहा है.

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने स्कूलों में बम (Bomb) की अफवाह के मामले में दिल्ली सरकार और निजी स्कूलों (private schools) से एक्शन प्लान पेश करने के लिए कहा है. हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए उसने क्या एक्शन प्लान तैयार किया है. हाईकोर्ट ने ऐसी अफवाहों से निपटने के लिए दिल्ली सरकार और निजी स्कूलों से भी एक्शन प्लान पेश करने को कहा है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने टिप्पणी की कि ऐसी घटनाएं डर पैदा करने वाली हैं. इसलिए ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए एक एक्शन प्लान बनाने की आवश्यकता है.

बम की अफवाह पर वकील अर्पित भार्गव ने याचिका दायर की

Advertisement

दरअसल मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की अफवाह पर वकील अर्पित भार्गव ने याचिका दायर की है. इस स्कूल में बम की खबर देने के बाद जांच में पता चला था कि यह अफवाह थी और इसकी योजना एक छात्र ने बनाई थी. अदालत ने विभिन्न निजी स्कूलों के संगठनों को मामले में प्रतिवादी बनाया है और उन्हें नोटिस भी जारी किया है. अब इस मामले पर 31 जुलाई को सुनवाई की जाएगी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *