सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

तेलंगाना के नलगोंडा में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, दो पायलटों की मौत

2 मिनट पढ़ें
तेलंगाना के नलगोंडा में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, दो पायलटों की मौत

तेलंगाना के नलगोंडा में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, दो पायलटों की मौत

Advertisement

तेलंगाना के नलगोंडा में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, दो पायलटों की मौत

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में आज दोपहर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, ज‍िसमें ट्रेनी पायलट समेत दो पायलटों की मौत हो गई है. दुर्घटना कृष्णा नदी पर नागार्जुनसागर बांध के करीब पेद्दावुरा ब्लॉक के तुंगतुर्थी गांव में हुई. जोरदार धमाका सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. इस समय पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई है. माना जा रहा है कि क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था.

विमान हैदराबाद की एक निजी विमानन अकादमी का था

विमान हैदराबाद की एक निजी विमानन अकादमी का था. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है. इसमें दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर से काफी धुआं निकल रहा था. वीडियो में कुछ ग्रामीणों को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में से पायलटों को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. यह हेल‍िकॉप्‍टर फ्लाईटेक एविएशन का सेसना 152 मॉडल टू-सीटर था।

Advertisement

पायलट के निजी विमान से नियंत्रण खो देने के बाद यह हादसा हुआ था

इससे पहले, 2019 में तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान प्रकाश विशाल और अमनप्रीत कौर के रूप में हुई थी। विमान हैदराबाद से 100 किमी दूर बंतावरम गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्रों का कहना है कि तेज रफ्तार हवाओं के कारण ट्रेनी पायलट के निजी विमान से नियंत्रण खो देने के बाद यह हादसा हुआ था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *