सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

गोल्डी बरार, अनमोल बिश्नोई… US में छिपे इन 10 भारतीय गैंगस्टर्स की आएगी शामत! लिस्ट तैयार

2 मिनट पढ़ें
गोल्डी बरार

गोल्डी बरार, अनमोल बिश्नोई... US में छिपे इन 10 भारतीय गैंगस्टर्स की आएगी शामत! लिस्ट तैयार

Advertisement

10 Indian Gangster List: भारतीय सुरक्षा एजेंसियां जल्द ही अमेरिका में रह रहे 10 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों की सूची अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी को सौंप सकती है. सूत्रों के अनुसार, इस सूची में गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई समेत अन्य गैंगस्टरों के नाम शामिल हैं.

दरअसल, पिछले साल भारत और अमेरिका के बीच हुए आपराधिक मामलों में सहयोग समझौते के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. इस समझौते के तहत, दोनों देश एक-दूसरे के यहां छिपे अपराधियों पर शिकंजा कसने और उनकी जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उच्च-स्तरीय बैठकों के बाद हुआ फैसला
बीते एक वर्ष में, भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर कई अहम बैठकें हो चुकी हैं. दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच यह सहमति बनी थी कि अपराधियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत अब भारतीय एजेंसियां सूची सौंपने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से कोई संबंध नहीं
यह मामला भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान सुर्खियों में आ गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस सूची का प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से कोई सीधा संबंध नहीं है. यह कार्रवाई भारत और अमेरिका के बीच पहले से बनी आपसी सहमति का हिस्सा है, जिसे अब लागू किया जा रहा है.

Advertisement

आगे की प्रक्रिया
अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां सूची में शामिल गैंगस्टरों की जांच करेंगी. अपराधियों के प्रत्यर्पण को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी. दोनों देश संयुक्त रूप से इन अपराधियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाएंगे. भारत और अमेरिका के बीच अपराध और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है. आने वाले दिनों में इस कार्रवाई को लेकर और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

बता दें कि इस कदम के पीछे भारत-अमेरिका के बीच हुआ एक समझौता है, जिसके तहत दोनों देशों में छिपे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गोल्डी बराड़ और अनमोल बिश्नोई जैसे खतरनाक गैंगस्टर्स के नाम इस सूची में शामिल हैं. दोनों देश मिलकर इन अपराधियों के प्रत्यर्पण और कार्रवाई की रणनीति तैयार करेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *