सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कर्नाटक में हो रही भारी बारिश से आईटी कंपनियों को 225 करोड़ का नुकसान

2 मिनट पढ़ें

कर्नाटक में इनदिनों हो रही भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में आईटी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बेंगलुरु की आईटी कंपनियों को करीब 225 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आईटी कंपनियों को भरोसा दिया है कि उनके नुकसान को लेकर जल्द ही चर्चा होगी। सीएम बोम्मई ने कहा कि भारी बारिश के कारण आईटी कंपनियों को हुए नुकसान और उसके मुआवजे को लेकर जल्द चर्चा होगी। बोम्मई ने कहा, हम आईटी कंपनियों को बुलाएंगे और भारी वर्षा के बाद जलजमाव के कारण जो क्षति हुई है, उसके बारे में उनकी समस्याओं पर बात करने वाले हैं। हम बारिश के कारण हुए संबंधित नुकसान और मुआवजे पर भी चर्चा करने वाले हैं। बोम्मई ने यह बयान तब दिया है, जब आईटी कंपनियों ने सीएम से रिंग रोड के मुद्दे को सुलझाने का अनुरोध किया है। एक दिन पहले बेंगलुरु में भारी बारिश हुई जिसके कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है। जलजमाव के कारण बेंगलुरु और कोरामंगला में कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया। इससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्थानीय व्यक्ति का कहना था कि बारिश इतनी ज्यादा हुई कि सड़क पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया था। एक व्यक्ति ने बताया कि जब वह सुबह में उठा, तब जगह-जगह पानी जमा हो गया था। सड़कों पर पानी डिवाइडर तक आ गया था। कई व्यक्तियों के घरों के बेसमेंट में पानी घुस गया जिसे मोटर की मदद से निकालना पड़ा। एक अन्य व्यक्ति का कहना था कि यह अब हर साल हो रहा है। हर साल बारिश के बाद जलजमाव की समस्या होती है और हमें पंप की मदद से पानी को निकालना पड़ता है। इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। जब सड़कें बनती हैं, तब उसी समय ड्रेनेज सिस्टम को नहीं बनाया जाता जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। पानी में कई महिलाएं सड़कों पर फिसल जाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *