सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Flood in UAE : UAE में हुई इतनी बारिश की टूटा 27 साल का रिकॉर्ड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूएई के पूर्वी हिस्सों में लगातार जारी भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बाढ़ की वजह से कई घर पूरी तरह से पानी में डूब गए, कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए. जगह-जगह गाड़ियां पानी में फंसी हुई हैं। बाढ़ में फसे लोगों को उनके घरों से सकुशल बाहर निकाला जा रहा है। कुल मिलाकर बाढ़ से निजी और सार्वजनिक संपत्तियों का काफी नुकसान हुआ है। कतर और संयुक्त अरब अमीरात में भारी बारिश हुई और सड़कें पानी से लबालब भर गईं जिस वजह से कई लोगों को होटलों में शरण लेनी पड़ी। बारिश के चलते यूएई के पूर्वी हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई जिसने घरों को क्षतिग्रस्त किया और कई गाड़ियां इसमें बह गईं। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल शारजाह, रास अल खैमाह और फुजैराह विशेष रूप से बारिश से प्रभावित हुए। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात के ओएसिस शहर, अल ऐन में भी इस गर्मी में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। गुरुवार को जारी एनसीएम के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, दुबई में दिन में मौसम गर्म रहेगा, लेकिन अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि संवहनी बादलों के कारण बारिश हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाढ़ ने यूएई के जन-जीवन को कितना ज्यादा प्रभावित किया है।

 

 

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *