सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi BJP President: संयम ,मेहनत और निष्ठा का इनाम मिला हर्ष मल्होत्रा को

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BJP President: संयम ,मेहनत और निष्ठा का इनाम मिला हर्ष मल्होत्रा को
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,तीन शब्दों में ही हमने यह बताने का प्रयास किया है कि दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के बनाये गए नये अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एक साधारण कार्यकर्ता से दिल्ली भाजपा के मुखिया कैसे बनाये गए | हर्ष मल्होत्रा नें हमेशा अपने नाम के मुताबिक हर किसी को खुश रखने का ना केवल प्रयास किया है बल्कि सभी को खुश रखा है | कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का सदैव ध्यान रखा है ,उन्हें महत्व दिया है उनकी बात को तवज्जो दी है | समझ गए ना आप एक छोटे कार्यकर्ता से लेकर पार्टी हाईकमान तक यह संदेश है और इन्ही सब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पार्टी नें उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है | हमने स्व.मदन लाल खुराना से लेकर स्व.केदार नाथ साहनी का कार्यकाल बड़ी नजदीक से देखा है हमारा मानना है कई दशक के बाद दिल्ली के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से ठीक वैसा ही नेत्रत्व दिल्ली में देखने को मिलेगा | यह बात हम दावे के साथ इसलिए कह रहे हैं कि हर्ष मल्होत्रा से हमारा परिचय करीब तीन दशक पुराना है |

Advertisement


जहां तक हमे याद है शीर्ष नेता आलोक कुमार जी नें हमारी मुलाकत हर्ष जी से कराई थी और उसी दिन से हर्ष जी हमारे हो गए थे | केन्द्रीय मंत्री तक पहुंचे हर्ष मल्होत्रा के व्यवहार में कभी कोई कमी नहीं आई अलबत्ता अनेक नेता तो निगम पार्षद बनते ही कार्यकर्ताओं से मुह मोड़ने लगते है लेकिन केंदीय मंत्री बनने के बावजूद रोजाना जनता दरबार लगाना हर किसी के बूते से बाहर होता है ,इतना ही नहीं लोगो की समस्या सुनकर उनका समाधान कराना यह उनकी दिनचर्या बन चुका है | जिला भाजपा के सन्गठन महा मंत्री ,जिला अध्यक्ष ,प्रदेश भाजपा में बूथ प्रबन्धन , सदस्यता अभियान के प्रमुख ,प्रदेश टीम में महामंत्री रहे हर्ष के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है | इसी तरह निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में निगम पार्षद,कई बार शिक्षा समिति के अध्यक्ष और उसी कार्यकाल में महापौर के तौर पर लोग उनके कार्यकाल को आज भी याद करते हैं और शायद इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद बिना उस दौड़ में शामिल हुए चैंपियन बनकर निकले हर्ष की यह खासियत है कि किसी भी पद के लिए लोबिंग नहीं करते और पार्टी नेत्रत्व जो निर्णय ले लेता है उसे सिरोधार्य कर अपने दायित्व को बखूबी निभाते हैं | और शायद यही वजह है आज हर्ष मल्होत्रा के पद भार ग्रहण समारोह में दिल्ली प्रदेश भाजपा के तमाम पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे | कुल मिलाकर भाजपा हाईकमान का निर्णय जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर दिल्ली के ज्यादातर बड़े नेताओं को बेहतरीन लग रहा है हर्ष मल्होत्रा की कार्यशैली को समझते हुए कार्यकर्ताओं को उम्मीद है पार्टी अब दिल्ली में और तेजी से अपने मिशन को ले आगे बढ़ेगी | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *