सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जितेन्द्र महाजन द्वारा दिए दर्द को भूले नहीं है हर्ष मल्होत्रा और मनोज तिवारी

3 मिनट पढ़ें
जितेन्द्र महाजन

जितेन्द्र महाजन द्वारा दिए दर्द को भूले नहीं है हर्ष मल्होत्रा और मनोज तिवारी

Advertisement

जितेन्द्र महाजन द्वारा दिए दर्द को भूले नहीं है हर्ष मल्होत्रा और मनोज तिवारी

* विधानसभा चुनाव में अदा कर सकते हैं बड़ा रोल

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,आज एक लम्बे अरसे के बाद रोहताश नगर के बारे में कुछ लिखने का मन हुआ ,वैसे इस विधानसभा के बारे में हम कम ही लिखा करते है ,क्योंकि यह हमारी कर्मभूमि है | आप जानते हैं गीता में भगवान श्री कृष्ण नें कर्म और धर्म के बारे में विस्तार से बताया है | उन्होंने कहा है कर्म का धर्म से नजदीकी नाता है यानी धर्म के बिना कर्म भी अधूरा है | और आप सभी जानते हैं पत्रकारिता हमारा धर्म अर्थात पेशा भी है और जिसे हम ईमानदारी से निभाने का प्रयास करते रहे है |,लिहाजा सोचा थोड़ी चर्चा कर ही ली जाए | हर्ष मल्होत्रा आज की तारीख में एक राष्ट्रीय नाम है केंद्र में मंत्री है पार्टी हाईकमान और संघ के नजदीक पहुंच चुके है एक कुशल राजनेता है तभी शायद दिल्ली से तमाम समीकरण पलटते हुए केंद्र में मजबूती के साथ पहुंच गए और शायद भविष्य में एक और बड़ा ओहदा उनका इन्तजार कर रहा है जिसकी चर्चा हम बाद में करेंगे |

Advertisement

शालीन स्वभाव के हर्ष जी से हमारा बहुत पुराना सम्बन्ध है, होगा भी क्यों नही एक विधानसभा के निवासी जो हैं , सियासत पर उनसे अक्सर चर्चा होती रही है बात पिछले नगर निगम चुनावों की है हमने पूछा हर्ष जी चुनाव लड़ने की ईच्छा है क्या बड़े सरल स्वभाव से जवाब दिया क्यों नही पार्टी कहेगी तो जरुर लड़ेगें | लेकिन सब जानते है स्थानीय विधायक जितेन्द्र महाजन नें हामी नहीं भरी और रितेश सूजी का नाम आगे बढ़ा दिया |

इसी तरह मनोज तिवारी प्रवेश शर्मा को निगम चुनाव लडाना चाहते थे जहां से जितेन्द्र नें चन्द्रप्रकाश शर्मा को आगे कर दिया | यानी दोनों जगह अपनी चलाई ,राजनीती समय चक्र के साथ चला करती है आज हर्ष मल्होत्रा नगर निगम तो क्या विधानसभा और लोकसभा तक में मजबूती से पैरवी करने की पोजीशन में है | और दूसरे छोर पर मनोज तिवारी है , समझ गए ना आप किस तीव्रगति से समय का चक्र घूमा और अब बारी है हर्ष मल्होत्रा की , वहीं गर्म तवे पर रोटी सेकने में मनोज तिवारी भी माहिर है |

हालांकि हर्ष मल्होत्रा को जितना हम जानते हैं वे बदले की भावना से कोई निर्णय नहीं लेते लेकिन उनके भीतर भी एक इंसान है जो उन्हें भूत और भविष्य का
बोध अवश्य कराता होगा ,उनका भी मजबूत पोलिटिकल दायरा है जिसमे कई लोग ऐसे है जो विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते है जिनमे से एक दो नें तो मजबूती से तैयारी करनी भी शुरू कर दी है बड़े-बड़े पोस्टर टंगे हैं उनके,होर्डिंग्स लगे है ,घर-घर पर्चे बटने शुरू हो गए है , इतना ही नहीं कुछ नें तो जितेन्द्र के खिलाफ मोटो-मोटी शिकायते भी पार्टी तक पहुंचा दी है ,इसीलिए कहा गया है राजनीती में कुछ नहीं मालुम कब क्या हो जाए ,पार्टी नें यदि कोई पालिसी नहीं बनाई तो खतरे में पड़ सकती है जितेन्द्र महाजन की टिकिट | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *