सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया गया हरेला महापर्व

5 मिनट पढ़ें
पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया गया हरेला महापर्व

पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया गया हरेला महापर्व

Advertisement

पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया गया हरेला महापर्व

 नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : विश्व हरेला परिवार महोत्सव दिल्ली प्रांत द्वारा लोगों को  प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने हेतु यमुना विहार स्थित एमटीएनएल ग्राउंड में पौधा रोपण, विचार संगोष्ठी व देवभूमि उत्तराखंड के लोक कलाकारों द्वारा सनातन धर्म संस्कृति का अलौकिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व पुलिस अधिकारियों ने लोगों को पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के बारे में अवगत कराकर पर्यावरण को बचाने के लिए कदम उठाने की अपील की।

विश्व हरेला परिवार के सरंक्षक व सेंट्रल जिला पुलिस उपायुक्त संजय सैन की अध्यक्षता में पर्यावरण, जलवायु व खेत खलिहानो के खुशहाली के प्रतीक हरियाली महापर्व हरेला को लेकर आयोजित कार्यक्रम का आयोजन विश्व हरेला परिवार दिल्ली के प्रमुख ताराचंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए डीसीपी सैन ने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, शहरी क्षेत्र में जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है पर्यावरण संरक्षण हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री सैन ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी जी विश्व पटल पर प्रकृति व पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व समुदाय से अपील कर इसके लिए एक मंच पर आने के लिए भी आग्रह किया है

साथ ही प्रधानमंत्री जी ने प्रकृति पर्यावरण जागरूकता के लिए इस अद्भुत संगम हरेला के इस पावन पर्व को रोजाना बनाने की अपील कर रोजाना एक पौधा लगाने का निवेदन हिंदुस्तान के लोगों से कई बार कर चुके हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ राजस्थान के लोग भी पर्यावरण को लेकर काफी जागरूक होते हैं राजस्थानी लोगों के पास पानी नहीं होता वो फिर भी अपने इलाके में अच्छी खेती करते हैं अगर उनके पास जरूरत के अनुसार पानी होता तो वो सोना उगा देते।  श्री सैन ने कहा कि दिल्ली की दिल की पुलिस ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण को बचाने हेतु रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है इसके लिए हमारे वीर जवान और हम सब अपने-अपने कार्यालय , पुलिस स्टेशनों से लेकर दिल्ली को हरित व सुंदर बनाने के लिए लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाएं जा रहे हैं।

डीसीपी सैन ने कहा उत्तराखंड व राजस्थान का समावेश व परंपरा एक ही है दोनों राज्य एक दूसरे के पूरक हैं पूजा पद्धति से लेकर दोनों राज्यों की लोकगाथा संपूर्ण विश्व ईमानदारी व मेहनती कार्य के लिए कहता है इसलिए उत्तराखंड में राजस्थान को धर्म नगरी साथ देवभूमि का दर्जा भी दिया जाता है उन्होंने कहा कि मैं मूलत राजस्थान से ही हूं और मेरे से ज्यादा उत्तराखंड के विषय में कौन जानेगा क्योंकि उत्तराखंड के लोगों की निकासी  व प्यार अलौकिक है डीसीपी संजय सैन ने कहा कि प्रकृति को सुंदर वह पर्यावरण को बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने होंगे अगर पेड़ पौधे ही नहीं होंगे तो पर्यावरण कहां होगा और पूरी प्रकृति नष्ट हो जाएगी इसके जिम्मेदार हम होंगे है हम लोगों को प्रतिदिन एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ।

Advertisement

दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भारत में धरती को माता माना जाता है और हम सभी लोगों का फर्ज बनता है की अपनी धरती माता से हरियाली कम ना होने दी जाए हम लोग प्रकृति को जो भी देंगे प्रकृति भी हैं वही वापिस करती है।

भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा की मोदी जी देश को तेजी से आगे बढ़ा रहे है आज हर क्षेत्र में भारत तेजी से विकास कर रहा है आने वाले कुछ सालों में हमारा देश भी विकसित देशों की सूची में शामिल होने वाला है इसके लिए लोगों को भी सरकार का साथ देना होगा। हम सभी लोगों को शपथ लेनी होगी कि हम हर वर्ष एक पौधा लगाकर पर्यावरण में अपना योगदान देंगे। आरएसएस दिल्ली प्रांत पर्यावरण गतिविधि के सह संयोजक पुनीत सूद ने पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल के लिए लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के आयोजक विश्व हरेला महोत्सव परिवार के दिल्ली प्रांत प्रमुख ताराचंद्र उपाध्याय ने कहा कि हरेला  महापर्व के माध्यम से हम लोग प्रकृति के द्वारा दिए गया संसाधनों  के लिए उसका आभार व्यक्त करते है। हम लोगों की जीवन की जरूरत का सभी सामान प्रकृति से ही मिलता है लेकिन हम लोग बदले में कुछ नहीं से पाते इसलिए हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम खुद पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करें और अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के सह संयोजक आशीष पुनिया थे। मंच का संचालन समाजसेवी प्रताप पवार किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध लोकगायक व उत्तराखंड संस्कृति की गायकी की अलौकिक पहचान शिवदत्त पंत के निर्देशन में लोक कलाकारों ने अपनी गायकी तथा लोक नृत्य से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रकृति के क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष यमुना बैंक प्रहलाद सिंह मीणा, थानाध्यक्ष लल्लन केसरी, थानाध्यक्ष भजनपुरा नरेंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष जाफराबाद आर. एस मीणा के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, आरएसएस अधिकारी नीरज पांडे, प्रवीन, मनमोहन, निगम पार्षद  मनीषा पुनिया, अनिल गौड़, दिनेश वत्स, राकेश भट्ट, भावना, मोहित शुक्ला, नीलम नेगी, शुभम जैन, दीपक खैरवाल, डॉक्टर यूके चौधरी, नरेश बेलवाल, दिनेश जोशी,शरीफ आलम अल्वी, हरवीर सिंह चौहान, नवल शर्मा, रवि शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *