सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Hapur Madarsa Rape Case: हापुड़ के मदरसे में दरिंदगी: हाफिज ने 14 साल की लड़की से किया रेप, दो महीने तक करता रहा ब्लैकमेल, वीडियो कर दी वायरल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Hapur Madarsa Rape Case: हापुड़ के मदरसे में दरिंदगी: हाफिज ने 14 साल की लड़की से किया रेप, दो महीने तक करता रहा ब्लैकमेल, वीडियो कर दी वायरल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक मदरसे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 14 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ वहीं के एक हाफिज ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर दो महीने तक उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामला तब सामने आया जब आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के मुताबिक, उनकी बेटी गांव के एक मदरसे में कुरान पढ़ने जाती थी। वहीं मदरसे की छत पर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी हाफिज वसीम रहता था। दो महीने पहले आरोपी ने उसे किताब लेने के बहाने ऊपर भेजा और पीछे से जाकर कमरा बंद कर लिया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लीं।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ बताया तो वह वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। डर के मारे किशोरी चुप रही और इसी डर का फायदा उठाकर हाफिज ने दो महीने तक उसका यौन शोषण किया।

परेशानी की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने लड़की की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। इससे परिवार को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने तुरंत कोतवाली में जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

Advertisement

तहरीर के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है। साथ ही धमकी दी कि यदि कोई कार्रवाई की गई तो वह पीड़िता के पिता और भाइयों की हत्या कर देगा।

पुलिस ने आरोपी को पलवाड़ा के बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह मामला सिर्फ एक बच्ची का नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाला है। धर्म की आड़ में छिपे दरिंदों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *