सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गौकशी को लेकर सांप्रदायिक तनाव के बाद हनुमानगढ़ के कई इलाकों में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव के हालत पैदा हो गए है। हनुमानगढ़ के भादरा कस्बे के गांव भिरानी थाना क्षेत्र के चिड़िया गांधी मे हुई 11 जुलाई को हुई गौकशी की घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। हालात को काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया है। मिली जानकरी के अनुसार मृत पशु की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने पथराव करने से पुलिस अधिकारी के सिर में चोट आई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। बीते दिनों एक महिला ने चिड़िया गांधी गांव में गोकशी की घटना देखी थी। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों और गौशाला संचालकों को दी। उसके बाद भिरानी पुलिस ने मांस के सैंपल लिए। 19 जुलाई को आई रिपोर्ट में मांस गाय का ही पाया गया। उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चिड़िया गांधी में धरना शुरू कर दिया। गांववालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद 21 जुलाई से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि बुधवार को जो पत्थरबाजी हुई है। उसमें हरियाणा के कुछ असामाजिक तत्व शामिल थे। इसकी जानकारी उनको पहले ही मिल चुकी थी। इसलिए पहले ही पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया था। इन असामाजिक तत्वों की करीब 20 बाइक को भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन ने आमजन से संयम बरतने की अपील की है। फिलहाल चिड़िया गांधी और गांधी बड़ी गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *