Home धर्म-कर्म प्रभु की सच्ची भक्ति करने वाले हनुमान जी को मिला भगवान का...

प्रभु की सच्ची भक्ति करने वाले हनुमान जी को मिला भगवान का दर्जा : अश्वनी भारद्वाज

0
107
अश्वनी भारद्वाज
प्रभु की सच्ची भक्ति करने वाले हनुमान जी को मिला भगवान का दर्जा : अश्वनी भारद्वाज

प्रभु की सच्ची भक्ति करने वाले हनुमान जी को मिला भगवान का दर्जा : अश्वनी भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भगवान भी भक्त के अधीन हो जाते है ये आपने कई मर्तबा सुना होगा ,लेकिन भक्ति निस्वार्थ होनी चाहिए तथा प्रभु के प्रति समर्पित भी होनी चाहिए | उक्त विचार मुहीम एन.जी.ओं.के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी भारद्वाज ने हनुमान जयंती के मौके पर आयोजित करीब एक दर्जन स्थानों पर कार्यक्रमों में व्यक्त किये |

अश्वनी भारद्वाज नें कहा हनुमान जी प्रभु भक्ति के मार्ग से ही भगवान का दर्जा प्राप्त करने वाले बने | और आज विश्व में सर्वमान्य देव के रूप में हनुमान जी की पूजा की जाती है | और शायद यही वजह है हर हिन्दू मन्दिर में हनुमान जी की मूर्ति भगवान श्री राम के परिवार के साथ तो होती ही है बल्कि अलग से भी श्रद्धालु उनका आसन्न सजाते है | और श्रद्धालु हनुमान जी के दरबार में भी उसी श्रद्धा से शीश नवाते हैं | हनुमान जी की पूजा अन्य धर्म के लोग भी विदेशों तक में भी करते हैं |

अमेरिकी राष्ट्रपति रहे ओबामा नें तो सार्वजनिक रूप से बताया था वे हनुमान जी के परम भक्त है | सीता माता ने ही हनुमान जी को अजर अमर रहने का आशीर्वाद दिया था | प्रभु का प्रिय बनने के लिए मानव को सदा कृतज्ञ भाव से पर सेवा और परमार्थ में निरत रहना चाहिए। दूसरों की संकट की घड़ी में संकट मोचक बन उनके संकटों को अपना संकट मानकर उसके निवारण के लिए प्राणों तक को दाँव पर लगा देना श्री हनुमान जी महाराज का जीवन हमें सीख देता है।

दूसरों को जीतने वालों को वीर और जो स्वयं को भी जीत जाए उसे महावीर कहते हैं। श्री हनुमान जी महाराज का जीवन मानव मात्र को जितेंद्रिय बनने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। बलवान होना ही पर्याप्त नहीं है अपितु विवेकवान होना भी जीवन की अनिवार्यता है। बल, बुद्धि, विद्या, विनय, विवेक एवं स्वामी भक्ति का गुण ही श्री हनुमान जी महाराज के जीवन को जन-जन का आदर्श एवं प्रभु श्रीराम-माँ जानकी का प्रिय बनाता है।

अश्वनी भारद्वाज नें आज अशोक नगर, हरदेव पुरी ,दुर्गा पुरी ,नवीन शाहदरा ,राम नगर,मानसरोवर पार्क ,झिलमिल कालोनी तथा शाहदरा सहित कई स्थानों पर हाजरी लगाई | इस मौके पर उनके साथ हरीश भारद्वाज,मुकेश पांचाल , दीपक शर्मा ,अशोक चोपड़ा,महेश शर्मा,विनीत जैन , देवेन्द्र शर्मा , नरेश शर्मा ,रोहित अग्रवाल, प्रमोद शर्मा ,भूरे खान, मोबिन खान ,सुनील वशिष्ठ ,हेमंत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग रहे | पूर्वी राम नगर में वरिष्ठ नेता रामनिवास पांचाल द्वारा आयोजित भंडारे में वरिष्ठ नेता मांगे राम भारद्वाज,कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेशवती चौहान ,सुभाष चौहान ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक शर्मा,ब्रिजभूष्ण वशिष्ठ ,राजकुमार शर्मा ,हर कर्ण सिंह सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here