सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- ‘मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी’

2 मिनट पढ़ें
Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- 'मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी'

Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- 'मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी'

Advertisement

Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- ‘मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी’

महाराष्ट्र में मनसे चीफ राज ठाकरे द्वारा शुरू किए गए हनुमान चालीसा विवाद में अब निर्दलीय सांसद नवनीत राणा भी कूद गईं हैं और यह लड़ाई अब उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री तक पहुंच गई है. दरअसल, अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है. उनके इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा एक बार फिर बढ़ गया है.

सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ से मनाही की गई है

इस ऐलान के बाद गुस्साए शिवसैनिकों ने आज सुबह नवनीत राणा के घर के बाहर खूब हंगामा किया. कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गए. वहीं, इस हंगामे के बाद नवनीत राणा का कहना है कि, मैं नीचे भी जाऊंगी, गेट के बाहर भी जाऊंगी. मुझे कोई रोक नहीं सकता है. अगर मुझ पर कोई हमला होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सीएम की होगी. इस ऐलान के बाद सांसद नवनीत राणा को मुंबई पुलिस ने एक नोटिस भी भेजा. इस नोटिस में सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ से मनाही की गई है.

Advertisement

नवनीत राणा को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है

मुंबई पुलिस ने यह साफ किया है कि अगर रवि राणा या नवनीत राणा अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे तो उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. अगर उन्होंने जोर-जबरदस्ती की तो पुलिस रवाई करेगी. बता दें कि नवनीत राना ने आज सुबह 9 बजे मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ शुरू करने का ऐलान किया था. वहीं इस विवाद के बाद खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने नवनीत राणा को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *