सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस में तीन लोकसभा सीटों के लिए आधा दर्जन सशक्त दावेदार

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस में तीन लोकसभा सीटों के लिए आधा दर्जन सशक्त दावेदार

कांग्रेस में तीन लोकसभा सीटों के लिए आधा दर्जन सशक्त दावेदार

Advertisement

कांग्रेस में तीन लोकसभा सीटों के लिए आधा दर्जन सशक्त दावेदार
तीनों सीटों से दो -दो नामों पर चल रहा है मंथन
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस अपने साझे में आई तीनों सीटों पर जमीनी तैयारी में जुट गई है | पार्टी प्रत्याशी चयन में जातीय समीकरण के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की पसंद को भी ध्यान में रखकर समीकरण साध रही है | दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया बड़ी बारीकी के साथ इस अभियान में जुटे है | इस बाबत उन्होंने दावेदारों से पहले ही उनकी राय ले ली थी और अब वे प्रदेश के साथ-साथ जिला स्तर के नेताओं से भी मंथन कर रहे हैं आखिर कौन से दो दावेदार हर सीट से बेहतर साबित हो सकते हैं | इतना ही नहीं उनका अगला सवाल होता है इसका आधार क्या है |

मिली जानकारी के मुताबिक तीनो प्रत्याशी ऐसे उतारे जाने की सम्भावना है जो नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की पसंद भी होंगे | जमीनी फीडबैक मिलने के बाद प्रदेश के नेताओं से रायशुमारी के बाद ही नाम आगे भेजने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता |

Advertisement

वैसे तो तीन सीटों से करीब बीस दावेदार है लेकिन पार्टी हर सीट से दो सीरियस नामों पर ही मंथन कर रही है | सबसे पहले हम बात करते हैं चांदनी चौक सीट की इस सीट पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को पार्टी के संगठन मंत्री के.सी.वेणुगोपाल का वरदहस्त प्राप्त है लेकिन पूर्व सांसद जे.पी.अग्रवाल को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता | हालांकि जे.पी.अग्रवाल अपने परिवार से किसी को टिकट चाहते हैं लेकिन फैसला अलका लांबा और जे.पी.के बीच ही होगा |

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से सबसे ज्यादा दावेदार है लेकिन फैसला प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के बीच ही रहेगा | संदीप दीक्षित को ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र तथा स्व. शीला दीक्षित के पुत्र होने का लाभ मिल सकता है | वहीं आरक्षित सीट उत्तर पश्चिमी से पूर्व सांसद उदित राज सभी दावेदारों पर भारी पड़ रहे हैं वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे की पसंद बताये जाते हैं वहीं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान के बीच ही इस सीट का फैसला होने के समाचार है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *