सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

RJD कार्यालय पहुंची थीं तेजस्वी से मिलने,पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

तेजस्वी से मिलने RJD कार्यालय पहुंची थीं आंगनबाड़ी सेविका, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

Police Lathi Charge On Anganwadi Workers Who Reached RJD Office To Meet Tejashwi Yadav ANN | Bihar News: तेजस्वी से मिलने RJD कार्यालय पहुंची थीं आंगनबाड़ी सेविका, पुलिस ने किया ...

आंगनबाड़ी सेविका अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं, गुरुवार को आरजेडी कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी सेविकाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज की.

भारी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका (Anganwadi Worker) आरजेडी दफ्तर का घेराव करने पहुंची थी. पुलिस ने रोकने के लिए लाठीचार्ज किया. अफरा तफरी मच गई. भागने के क्रम में चप्पल कई सेविकाओं का पैर से निकल गया. आरजेडी दफ्तर के आगे खड़े होकर आंगनबाड़ी सेविका रो-बिलख रही हैं. पुलिस लाठीचार्ज की है. वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है. आरजेडी दफ्तर पर भारी संख्या में पुलिस है. आरजेडी दफ्तर अंदर से लॉक कर दिया गया है. वहीं, आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी का आज जन्मदिन है. हम लोग उनसे मिलने आए थे. जन्मदिन की बधाई देते व अपनी मांगों को पूरा करने उनसे कहते, लेकिन पुलिस पिटाई कर दी.

आरजेडी कार्यालय पहुंची थी आंगनबाड़ी सेविका

आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि हम लोग मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को 5 हजार 950 सैलरी दी जाती है. वो 25 हजार रुपए की जाए. आंगनबाड़ी सहायिका की सैलरी 2700 है वो 18 हजार की जाए. इन लोगों का कहना है कि तेजस्वी ने 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि मेरी सरकार बनी तो आप लोगों की सभी मांग पूरी की जाएगी, लेकिन वादा आजतक पूरा नहीं किया गया. महागठबंधन सरकार बने एक साल से ज्यादा हो गए.

Advertisement

चार प्रमुख संगठनों के बैनर तले आंदोलन जारी

बिहार में संचालित 1.14 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात करीब 2.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका हैं. बता दें कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका 29 सितंबर से ही चार प्रमुख संगठनों के बैनर तले आंदोलनरत हैं. इन संगठनों में बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष समिति, बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ (इंटक), बिहार राज्य आगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन शामिल हैं.

‘एक हफ्ते बाद से पूरे बिहार में प्रदर्शन करेंगे’

आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि एक हफ्ते बाद से पूरे बिहार में प्रदर्शन करेंगे. सड़क जाम करेंगे. यह लोग 6 नवंबर को विधानसभा गेट पर, आर ब्लॉक चौराहा, डाकबंगला चौराहा पर भी प्रदर्शन की थीं. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था. शीतकालीन सत्र चल रहा है. बुधवार को भी पटना में कुछ अलग जगहों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रदर्शन की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *