सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Guru Manyo Granth Chetna Samagam: गीता कॉलोनी में गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम का पहला दिन.खालसा साजना दिवस को समर्पित : गुरचरन सिंह राजू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Guru Manyo Granth Chetna Samagam: गीता कॉलोनी में गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम का पहला दिन.खालसा साजना दिवस को समर्पित : गुरचरन सिंह राजू

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ का पहला दिन खालसा साजना दिवस और बैसाखी की भावना को समर्पित रहा। धार्मिक वातावरण और संगत की बड़ी उपस्थिति के बीच आयोजित इस समागम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु परंपरा और सिख इतिहास के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

समागम के दौरान भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले के आगमन पर कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक और पूर्व निगम पार्षद गुरचरन सिंह राजू ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धार्मिक विचारों और कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया।

 

Advertisement

कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। दोनों अतिथियों ने संगत से मिले स्नेह और सम्मान के लिए गुरचरन सिंह राजू का आभार व्यक्त किया और ऐसे आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बताया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह बब्बर ने कहा कि तीन दिवसीय इस धार्मिक समागम को लेकर यमुना पार क्षेत्र की संगत में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

उनके अनुसार, समागम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई हैं। समागम में संगत के लिए धार्मिक दीवान, कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाना और समाज में आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करना है। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ समागम में भाग ले रहे हैं और आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *