सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Gujarat Police Action On Bangladeshi: अहमदाबाद और सूरत में रातभर छापा, एक हजार से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी हिरासत में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gujarat Police Action On Bangladeshi: अहमदाबाद और सूरत में रातभर छापा, एक हजार से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी हिरासत में

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में गुजरात पुलिस ने भी राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद और सूरत समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने रातभर ऑपरेशन चलाकर एक हजार से ज्यादा अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा बांग्लादेशी अहमदाबाद से पकड़े गए हैं। यहां एक ही रात में 457 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, सूरत में भी सैकड़ों बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के गुजरात में रह रहे थे और कई संदिग्ध गतिविधियों में भी संलिप्त पाए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यह अंदेशा जताया जा रहा था कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक आतंकी गतिविधियों में मददगार बन सकते हैं। इसी आशंका के चलते राज्य में सख्त कदम उठाए गए।

Advertisement

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। कई के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम (Foreigners Act) के तहत केस दर्ज करने की तैयारी है। साथ ही, कुछ को जल्द ही डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

गुजरात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध रूप से रहने वाले किसी भी विदेशी नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे।

फिलहाल अहमदाबाद और सूरत समेत कई शहरों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *