सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

गीतिका सुसाइड मामले में बरी हुए गोपाल कांडा, दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट का फैसला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड मामले में बरी हुए गोपाल कांडा, दिल्ली की रॉउज एवन्यू कोर्ट का फैसला

हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को 2012 में एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया है.

साल 2012 में बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका सुसाइड मामले में आरोपी गोपाल कांडा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. गोपाल कांडा की एयरलाइन कंपनी MDLR में गीतिका बतौर एयर होस्टेस काम करती थी और उन्होंने 5 अगस्त 2012 को दिल्ली के अशोक विहार में सुसाइड कर ली थी.

गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में इस कदम के लिए कांडा और उनकी MDLR कंपनी में सीनियर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था. कांडा को इस मामले में 18 महीनों तक जेल में रहना पड़ा था. इसके बाद उनको मार्च 2014 में जमानत दे दी गई थी. बताया जाता है कि उनको यह जमानत सह आरोपी अरुणा चड्ढा को हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर मिली थी. गीतिका की मौत के करीब छह महीने बाद उनकी मां अनुराधा शर्मा ने भी आत्महत्या कर ली थी.

बरी होने के बाद क्या बोले कांडा?

गोपाल कांडा ने मामले में बरी होने के बाद कहा कि इस केस में मेरे खिलाफ एक भी एविडेंस नहीं था, ये आज कोर्ट में साबित हो गया. वहीं उनके वकील आरएस मलिक ने कहा कि उन्होंने 11 साल तक ट्रायल फेस किया है. उन्होंने कहा कि ये बहुत ही मुश्किल केस था. कांडा हर डेट पर कोर्ट पहुंचे हैं. इनका इस दौरान कंडक्ट भी बहुत अच्छा रहा है. कोर्ट के सामने 65 गवाह पेश किए गए थे लेकिन किसी ने इनके बारे में कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि कांडा पहले से ही बेकसूर थे.

Advertisement

किन धाराओं में दर्ज हुई थी चार्जशीट

गीतिका शर्मा के आत्महत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने गोपाला कांडा के खिलाफ चार्जशीट में आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोप चार्जशीट दायर किया था. इसके अलावा उन पर आईपीसी की सेक्शन 120 बी, 201, 466 ,468 और 469 के तहत भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था. हालांकि हाईकोर्ट ने कांडा के खिलाफ 376 और 377 की धारा को हटा दिया था.

बरी होने के बाद बच गई कांडा की विधायकी

राउज एवेन्यू कोर्ट से इस मामले में बरी होने के बाद कांडा की विधायकी बच गई है. अगर वह इस मामले में दोषी पाए जाते तो उनको जेल हो सकती थी और विधायकी भी जा सकती थी. आपको बता दें कि जिस समय से मामला सामने आया था उस समय कांडा तात्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की सरकार में गृह राज्यमंत्री हुआ करते थे. सुसाइड केस में नाम आने के बाद उनको अपना पद छोड़ना पड़ा था और 18 महीने की सजा काटनी पड़ी थी.

फिलहाल गोपाल कांडा बीजेपी-जेजेपी की सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं, उन्होंने ऐलनाबाद सीट से उपचुनाव लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में उनकी हार हुई थी. वहीं गोपाल कांडा की पार्टी हलोपा एनडीए में भी शामिल है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *