सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

धनबाद में बन रहे अंडरपास के ऊपर गुजरी मालगाड़ी, मिट्टी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, 2 घायल

2 मिनट पढ़ें
धनबाद में बन रहे अंडरपास के ऊपर गुजरी मालगाड़ी, मिट्टी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, 2 घायल

धनबाद में बन रहे अंडरपास के ऊपर गुजरी मालगाड़ी, मिट्टी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, 2 घायल

Advertisement

 

झारखंड के धनबाद में रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान बीती रात बड़ा हादसा हो गया। प्रधानखंता स्टेशन से सटे छताकुली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रात आठ बजे मालगाड़ी गुजरने से ऊपर की मिट्टी नीचे धंस गई। मिट्टी में दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पर ग्रामीणों ने डीआरएम समेत अन्‍य अफसरों को घटना स्‍थल पर नहीं जाने दिया।

मिट्टी गिरने पर कुल छह मजदूर मलबे में फंस गए

परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। समझाने बुझाने पर करीब 3 घंटे बाद गांव वाले शांत हुए और तब जाकर अफसर घटना स्‍थल का निरीक्षण कर पाए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात में यहां अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान मालगाड़ी ऊपर से गुजर गई जिसके बाद ऊपर की मिट्टी काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी। मजदूर जमीन से करीब 10 फीट नीचे काम कर रहे थे। अचानक ऊपर से मिट्टी गिरने पर कुल छह मजदूर मलबे में फंस गए। दो लोगों को घायल अवस्‍था को बाहर निकाला गया है जबकि चार के शव अब तक नहीं मिल पाए हैं।

Advertisement

दुर्घटना रात को आठ बजे हुई और अधिकारी 11 बजे पहुंचे

ग्रामीणों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मिट्टी में दबने वाले मजदूरों में 45 वर्षीय निरंजन महतो, 40 वर्षीय पप्पू कुमार महतो, 30 वर्षीय विक्रम कुमार महतो और 25 वर्षीय सौरभ कुमार धीवर हैं। निर्माण कार्य के दौरान रेलवे का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं था। बलियापुर थाना को सूचना दिए जाने के बाद भी रात 10 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में काफी आक्रोश हैं। घटना के बाद काम करा रहे ठेकेदार के कर्मचारी भाग गए। बताते हैं कि रेलवे अंडरपास का काम यहां कई दिनों से ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा था। दुर्घटना रात को आठ बजे हुई जबकि अधिकारी 11 बजे मौके पर पहुंचे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *