सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Train Derailed: रायपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, बड़ी दुर्घटना टली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Train Derailed: रायपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, बड़ी दुर्घटना टली

रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब लोह अयस्क से लदी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है, जब मालगाड़ी बहुत ही धीमी गति, लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्टेशन क्षेत्र से गुजर रही थी।

रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही रेलवे संपत्ति को कोई बड़ी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा, “यह एक लोह अयस्क से भरी मालगाड़ी थी, जो कम गति से चल रही थी। सौभाग्य से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। हमारी प्राथमिकता थी कि तुरंत राहत कार्य शुरू किया जाए।”

रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत और मरम्मत कार्य के लिए लगभग 200 लोगों की टीम को मौके पर भेजा। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने तेजी से काम शुरू किया और सभी डिब्बों को फिर से आपस में जोड़ दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद अब ट्रैक को क्लियर किया जा रहा है, ताकि अन्य ट्रेनों का संचालन पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सके।

Advertisement

अवधेश त्रिवेदी ने यह भी बताया कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया है। प्रथम दृष्टया अनुमान है कि तकनीकी खामी या ट्रैक की समस्या के चलते डिब्बे पटरी से उतरे हो सकते हैं, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगले एक घंटे में यात्री और मालगाड़ियों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इस घटना से रेलवे प्रशासन की तत्परता और कुशल प्रबंधन की भी सराहना हो रही है, क्योंकि भारी जोखिम होने के बावजूद समय पर कदम उठाकर किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *