सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Ghaziabad Death Case: इंदिरापुरम सोसायटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जांच तेज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ghaziabad Death Case: इंदिरापुरम सोसायटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जांच तेज

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज सोसायटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ सोसायटी आई थी।

परिजनों के मुताबिक, संध्या ने हाल ही में 12वीं के पेपर दिए थे और आगे सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। परिवार का कहना है कि वह खुशमिजाज और मिलनसार स्वभाव की थी, जिससे उसकी अचानक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे संध्या अपने पिता के साथ सोसायटी पहुंची थी। उसके पिता, जो वहीं गाड़ियों की सफाई का काम करते हैं, उसे छोड़कर बेसमेंट में चले गए। कुछ देर बाद सूचना मिली कि संध्या सी ब्लॉक टावर के नीचे पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

मृतका के पिता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत देकर इस घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि पहले बेटी के साथ गलत काम किया गया और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे ऊंचाई से नीचे फेंका गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सच्चाई सामने लाई जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *