सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Game Changer Trailer: ‘गेम चेंजर’ करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, राम चरण-कियारा आडवाणी की पॉलिटिकल-ड्रामा का ट्रेलर रिलीज

2 मिनट पढ़ें
Game Changer Trailer

Game Changer Trailer: 'गेम चेंजर' करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका, राम चरण-कियारा आडवाणी की पॉलिटिकल-ड्रामा का ट्रेलर रिलीज

Advertisement

Game Changer Trailer Out: साउथ सुपरस्टार राम चरण और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की अपकमिंग पॉलिटिकल-ड्रामा गेम चेंजर को लेकर फैंस में गजब का क्रेज है. दर्शक लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म का मच अवेटेड और शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है.

नए पोस्टर के साथ अनाउंस हुई थी ट्रेलर की रिलीज डेट
मेकर्स ने एक दिन पहले ही गेम चेंजर के ट्रेलर रिलीज की डेट और टाइम अनाउंस कर दी थी. एक्स पर पोस्ट करते हुए मेकर्स ने धोती पहने राम चरण का एक नया लुक शेयर किया था. इसके साथ कैप्शन में लिखा था- गेम चेंजर की सबसे अवेटेड अनाउंसमेंट यहां है. राजा को उसकी सारी महिमा में देखने के लिए तैयार हो जाओ. गेम चेंजर का ट्रेलर 2.1.2025 से, खेल शुरू करते हैं! गेम चेंजर ऑन 10 जनवरी. पोस्टर में ट्रेलर रिलीज का समय 5 बजकर चार मिनट लिखा हुआ था.

Advertisement

 

गेम चेंजर की स्टार कास्ट
एस शंकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म गेम चेंजर की कहानी की बात करें तो फिल्म में राम चरण डबल रोल में नजर आएंगे. वे एक आईएएस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे जो राजनीति में होने वाले करप्शन के खिलाफ लड़ेगा. कियारा आडवाणी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी. इसके अलावा एस जे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत और प्रकाश राज भी फिल्म में अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *