सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन : डॉ.अनिल गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
डॉ.अनिल गुप्ता

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन : डॉ.अनिल गुप्ता

Advertisement

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन : डॉ.अनिल गुप्ता

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल पेश करते हुए, फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को भी बल प्रदान किया।

आयोजन क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ, पुष्पांजलि और आरती से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूड़ी, सब्जी, हलवा और छाछ से युक्त शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता ने की। आयोजन का नेतृत्व करते हुए प्रधान हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन, और कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने पूरे समर्पण भाव से कार्य किया। इस आयोजन में पूरे औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने पूर्ण सहयोग और उत्साह के साथ भाग लिया।

Advertisement

भंडारे की खास बात यह रही कि इसमें कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा, एसडीएम मोहन कुमार, एसीपी मुकेश वालिया और एसएचओ बृजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन समिति को बधाई दी और इस भक्ति व सेवा युक्त आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर कई मीडिया प्रतिनिधियों और पत्रकारों ने भी भाग लिया और आयोजन को कवर करते हुए समाज में इसकी सकारात्मक छवि को प्रकट किया। डॉ. अनिल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “हनुमान जयंती केवल पूजा का दिन नहीं, बल्कि यह अवसर है समाज के हर वर्ग को जोड़ने का — सेवा और समर्पण की भावना को जागृत करने का। “हर वर्ष हमारा प्रयास रहता है कि इस आयोजन को समाज से जोड़ते हुए सेवा के स्तर को और ऊंचा किया जाए। ”महासचिव विनीत जैन ने बताया कि आयोजन की संपूर्ण तैयारियां कई दिन पहले से शुरू की गई थीं और टीमवर्क की भावना से सभी व्यवस्थाएं सफल रहीं साथ ही साथ सभी प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और भागीदारों का धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। भंडारे में श्रमिकों से लेकर उद्योगपतियों तक, हर वर्ग के व्यक्ति ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया — जो अपने आप में सामाजिक समानता और एकता का प्रतीक रहा। आयोजन के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्था की मिसाल पेश की गई, जिसकी सभी आगंतुकों ने खुले दिल से सराहना की।

फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन का यह प्रयास न सिर्फ एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि समाज को जोड़ने, सकारात्मकता फैलाने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बन गया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *