सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

52 दिन बाद श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे स्वदेश लौट आए। आर्थिक संकट से जुझ रहे श्रीलंका के लोगों के विरोध के बाद जुलाई माह में गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गए थे। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके दफ्तर और घर पर भी धावा बोल दिया था। डेली मिरर के मुताबिक, राजपक्षे सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट से श्रीलंका पहुंचे हैं। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति को दी जाने वाली सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनके मिरिहाना स्थित आवास पर कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। गोतबाया मालदीव के रास्ते सिंगापुर पहुंचे और फिर कुछ दिन थाईलैंड में बिताए। वह थाईलैंड भाग जाने के लगभग दो महीने बाद लौटे है। पूर्व राष्ट्रपति 11 अगस्त को श्रीलंका सरकार के अनुरोध पर थाईलैंड पहुंचे। हालांकि, थाईलैंड ने उन खबरों का खंडन किया है कि श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति ने देश में शरण मांगी है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजपक्षे से राजनीतिक शरण मांगने के इरादे से देश की यात्रा करने का अनुरोध मिला है। 13 अगस्त को राजपक्षे ने देश छोड़ दिया था। एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका एसएलपीपी के अनुरोध पर उनकी वापसी की व्यवस्था की। इससे पहले रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा ने राजपक्षे के 24 अगस्त को देश लौटने के संकेत दिए थे। श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने ने 15 जुलाई को राजपक्षे के आधिकारिक इस्तीफे की घोषणा की थी। गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने 21 जुलाई को संसद में श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *