सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इतिहास में पहली बार यूपी में ये काम करने जा रहा ECI, चुनाव आयुक्त ने दी बड़ी जानकारी

2 मिनट पढ़ें
इतिहास में पहली बार यूपी में ये काम करने जा रहा ECI, चुनाव आयुक्त ने दी बड़ी जानकारी

इतिहास में पहली बार यूपी में ये काम करने जा रहा ECI, चुनाव आयुक्त ने दी बड़ी जानकारी

Advertisement

इतिहास में पहली बार यूपी में ये काम करने जा रहा ECI, चुनाव आयुक्त ने दी बड़ी जानकारी

ECI के CEC राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश के संदर्भ में बड़ा फैसला किया है. सोमवार को एक प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी है.

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बड़ी जानकारी दी है. चुनाव के बाद हिंसा से जुड़े मामले पर चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगर हिंसा होती है तो हमने कुछ स्टेट्स में पहली बार आदर्श आचार संहिता के बाद भी केंद्रीय बल रहेंगी यह निर्णय लिया है. इसमें आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, यूपी शामिल है. जहां जहां भी ऐसी आशंका है कि वहां केंद्रीय बल तैनात रहेंगे. हालांकि ये बल राज्य सरकार के अधीन रहेंगे. कानून और व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और मुझे भरोसा है कि वह व्यवस्था बनाए रखने में सफल होंगे.

Advertisement

इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव बाद की हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए चार जून की मतगणना के बाद भी विभिन्न राज्यों को केंद्रीय बल मुहैया कराए हैं, ताकि उनके और केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए आकलन के आधार पर हिंसा की किसी भी घटना को रोका जा सके. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को मतगणना के दिन के बाद 15 दिन के लिए सुरक्षा बल उपलब्ध करा दिए गए हैं. सूत्रों के अनुसार इसी तरह उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश को मतगणना के दो दिन बाद तक सुरक्षा बल मुहैया कराए गए हैं. लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *