सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

रोहित शर्मा की ‘खराब फिटनेस’ ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन? वायरल तस्वीर कर देगी परेशान 

2 मिनट पढ़ें
रोहित शर्मा की 'खराब फिटनेस' ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन? वायरल तस्वीर कर देगी परेशान 

रोहित शर्मा की 'खराब फिटनेस' ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन? वायरल तस्वीर कर देगी परेशान 

Advertisement

रोहित शर्मा की ‘खराब फिटनेस’ ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन? वायरल तस्वीर कर देगी परेशान 

सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका पेट बाहर निकला हुआ दिख रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार का विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज़ की मेजबान में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 05 जून, बुधवार से आयरलैंड के खिलाफ करेगी. लेकिन इस मैच से पहले रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जो वाकई परेशान कर देने वाली हैं. दरअसल, तस्वीरों में रोहित शर्मा की फिटनेस बेहद ही खराब दिख रही है.

तो क्या वाकई रोहित शर्मा की फिटनेस टीम इंडिया की चिंता बढ़ा देने वाली है? तो इसका जवाब है ‘नहीं.’ दरअसल वायरल हो रही तस्वीर टी20 विश्व कप से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वॉर्म अप मैच की है. लेकिन, रोहित शर्मा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है. मतलब, रोहित शर्मा की तस्वीरों को एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

Advertisement

तस्वीरों को इस तरह से एडिट किया गया है कि रोहित शर्मा का पेट काफी बाहर निकला हुआ है. हालांकि रोहित की यह तस्वीरें भारतीय फैंस के लिए बिल्कुल भी चिंता वाली नहीं हैं, क्योंकि असली तस्वीरों में भारतीय कप्तान काफी फिट दिख रहे हैं और उनका पेट बिल्कुल अंदर है. यहां देखें रिएक्शन…

दूसरी बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा 2024 में दूसरी बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने पहली बार टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी की थी. 2022 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार के बाद बाहर होना पड़ा था. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त दी थी. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हराने के बाद इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *