Home राज्यनामा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 2 की...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत,23 घायल

0
177

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बस में बैठी करीब 35 सवारियों में से 10 सवारियों को हल्की चोटें आई। जबकि 2 सवारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौरव शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला निवासी मत्तेपुर हैदरगढ़ थाना इनोना रायबरेली के रूप में हुई जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शेष बची सवारियों को दूसरी बसों में बैठाकर उन्हें उनके गंतव्य की ओर उन्हें रवाना कर दिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। इसके साथ ही जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन घायलों की हालत गंभीर थी, उन्हें सैफई रेफर किया गया।यात्रियों से भरी निजी बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के भदान पुल पर तेज रफ्तार बस की टक्कर ट्रक से हो गई। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में गौरव शुक्ला निवासी मत्तीपुर रायबरेली और एक अन्य युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसके साथ ही बताया गया कि बस में सवार कल्पना पत्नी आदित्य निवासी गुरुग्राम हरियाणा के भी गंभीर चोटे आई है। जिन्हें इलाज हेतु पुलिस ने सैफई अस्पताल भेज दिया गया है। बस में सवार शिवम शुक्ला ने बताया कि गौरव शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला निवासी मत्तेपुर हैदरगढ़ थाना इनोना रायबरेली बस में सामने बैठे हुए थे और वह पीछे बैठा हुआ था। बस चालक ने ओवरटेक किया तभी यह हादसा हो गया। इसमें गौरव शुक्ला की मौत हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here