Home राज्यनामा अहमदाबाद में इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग बच्ची की...

अहमदाबाद में इमारत की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग बच्ची की जलकर मौत

0
141

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। शाहीबाग इलाके में स्थित एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई है। इमारत में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक आग को बुझाया नहीं जा सका है। वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घर की खिड़कियों से लोग जान बचाने की गुहार लगाते भी नजर आए हैं हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग किस कारण से लगी है। अधिकारियों का कहना है ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। पहले उनकी कोशिश आग पर काबू पाने की है। इस बीच अग्निकांड के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक फायर ब्रिगेड टीम को सुबह बजे फोन आया कि शाहीबाग के गिरधरनगर सर्कल के पास ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की 7वीं मंजिल में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंच गई। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में आग लगी है उस घर के पांच में से चार सदस्य बाहर गए हुए थे लेकिन 15 वर्षीय प्रांजल उर्फ ​​प्राची एक कमरे में थी। अग्निकांड में प्राची की जलकर मौत हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार सुबह 8 बजे के करीब बचाव कार्य शुरू हुआ। दमकल कर्मियों की एक टीम 8वीं मंजिल पर पहुंची। वहां से रस्सी बांधकर दो लोग उस बालकनी तक पहुंचे, जहां लड़की फंसी थी। दमकल कर्मियों ने लड़की को बाहर निकाला, फिर उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाली लड़की प्रांजल के बारे में लोगों ने बताया कि वह कमरे में फंस गई थी। बाद में आग तेज होने पर वह बालकनी की तरफ चली गई और जान बचाने की गुहार लगाने लगी। लेकिन आग इतनी तेज थी कि जब तक दमकल की टीम वहां पहुंचती वह बुरी तरह से जल चुकी थी। डॉक्टर के मुताबिक, उसे 100% बर्न इंजरी हो चुकी थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here