सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Fatehpur Fire: फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण आग, कई घायल, इलाके में दहशत का माहौल

2 मिनट पढ़ें
Fatehpur Fire, Fire in Firecracker Market, Shantinagar Fatehpur
Advertisement

Fatehpur Fire: फतेहपुर पटाखा मंडी में भीषण आग, कई घायल, इलाके में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दिवाली से पहले एक बड़ा हादसा हुआ। एमजी कॉलेज के पास स्थित अस्थायी पटाखा मंडी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही तेज धमाकों और धुएं के गुबार से आसपास के लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। दुकानदार और ग्राहक अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

पटाखा मंडी हर साल दिवाली से पहले एमजी कॉलेज के पास अस्थायी रूप से लगती है। यहां बड़ी संख्या में व्यापारी अपनी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री करते हैं। प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे, लेकिन यह हादसा उन तैयारियों की पोल खोलता है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी पटाखे के कारण लगी हो सकती है।

फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और प्रशासन पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पूरी घटना की मैजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। साथ ही दुकानदारों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *