सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Farhan-Shibani Wedding: फरहान अख्तर की दुल्हन बनीं शिबानी दांडेकर, खंडाला के फार्महाउस में हुई शादी

2 मिनट पढ़ें
Farhan-Shibani Wedding: फरहान अख्तर की दुल्हन बनीं शिबानी दांडेकर, खंडाला के फार्महाउस में हुई शादी

Farhan-Shibani Wedding: फरहान अख्तर की दुल्हन बनीं शिबानी दांडेकर, खंडाला के फार्महाउस में हुई शादी

Advertisement

Farhan-Shibani Wedding: फरहान अख्तर की दुल्हन बनीं शिबानी दांडेकर, खंडाला के फार्महाउस में हुई शादी

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने शनिवार को अपने पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की है। शुक्रवार रात कपल की संगीत सेरेमनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीत सेरेमनी में फरहान अपनी होने वाली दुल्हनिया शिबानी के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस डेडिकेट किया था।

डीनो मोरेया और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा इंडस्ट्री से आलिया भट्ट, रितेश सिधवानी, ऋतिक रोशन, आमिर खान, डीनो मोरेया और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कपल और उनके फैमिली मेंबर्स शादी को बहुत ही सीक्रेट और प्राइवेट रखना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि मीडिया वेन्यू के बाहर जमावड़ा लगाए।

Advertisement

फरहान और शिबानी ने शादी में सब्यसाची के आउटफिट पहनने का फैसला किया है

फरहान और शिबानी ने शादी में सब्यसाची के आउटफिट पहनने का फैसला किया है। हालांकि, कपल अभी अपने आउटफिट को लेकर किसी को कुछ भी पता नहीं लगने देना चाहते हैं। बता दें कि फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशन में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं। यहां तक कि दोनों ने पेट्स को भी एक साथ गोद लिया था। फरहान और शिबानी दोनों ने कुछ समय तक सबसे अपना रिश्ता छुपाने के बाद साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। बता दें कि फरहान की शिबानी से दूसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना से की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां भी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *