सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

वीडियो कॉल पर फैन कर रहे थे बात, युवराज ने सोचा सेल्फी लेंगे और फिर हो गया गंदा मजाक

2 मिनट पढ़ें

वीडियो कॉल पर फैन कर रहे थे बात, युवराज ने सोचा सेल्फी लेंगे और फिर हो गया गंदा मजाक

युवराज सिंह का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. देखिए कैसे खुले मैदान में युवराज की आंखें धोखा खा गईं.

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह वेस्टइंडीज और यूएसए में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एम्बेसडर हैं. इस कारण युवराज कई मैदानों का भ्रमण कर रहे हैं और क्रिकेट को प्रमोट करने के चलते अमेरिका के कई टीवी शोज़ में भी दिखाई दे चुके हैं. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारत बनाम यूएसए मैच से लिया गया है. दरअसल इस वीडियो में युवराज सिंह स्टैंड्स में फैंस के बीच खड़े हुए हैं. एक फैन उनके पास आया और सेल्फी लेकर दूर चला गया, लेकिन एक अन्य कपल ने भी फोन का फ्रंट कैमरा खोला हुआ था जिन्हें देख युवराज की आंखें धोखा खा गई थीं.

भारत की पारी के 9 ओवर पूरे हो चुके थे, तभी कैमरा युवराज सिंह पर जाकर टिका. असल में जिस कपल ने फोन का फ्रंट कैमरा खोला हुआ था, उसे देख युवराज सिंह को लगा कि वो भी उनके साथ सेल्फी खींचने का प्रयास कर रहा है. मगर जब युवराज उनके पास गए तो उन्हें अंदाजा हुआ कि वह कपल वीडियो कॉल पर किसी से बात कर रहा था. जैसे ही भारतीय दिग्गज को इस बात का अंदाजा हुआ, उन्होंने अपना ध्यान दूसरे फैंस पर लगा दिया. फैंस कमेन्ट सेक्शन में युवराज सिंह के साथ घटी इस घटना का भरपूर आनंद ले रहे हैं.

सूर्या ने दिखाया दम

जिस मैच के दौरान युवराज सिंह का वीडियो बनाया गया, उसमें भारत ने यूएसए को 7 विकेट से रौंद दिया था. भारतीय टीम के सामने 111 रन का लक्ष्य था। हालांकि भारत के शुरुआती 3 विकेट महज 39 रन पर गिर गए थे, लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की नाबाद 72 रन की साझेदारी भारतीय टीम को जीत तक खींच ले गई. सूर्या ने 50 रन और दुबे ने 31 रन की पारी खेली थी. यह जीत दर्ज कर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *