सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘EVM सेफ, बैट्री का नतीजों पर…’, कांग्रेस के आरोप खारिज कर ECI ने दिया जवाब, कह दी बड़ी बात!

3 मिनट पढ़ें
EVM

'EVM सेफ, बैट्री का नतीजों पर...', कांग्रेस के आरोप खारिज कर ECI ने दिया जवाब, कह दी बड़ी बात!

Advertisement

EVM ECI Letter To Congress: हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी से जुड़े कांग्रेस के आरोपों को भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने खारिज कर दिया है. मंगलवार (29 अक्टूबर, 2024) को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखित जवाब में ईसीआई की ओर से कहा गया कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है और बैट्री का नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ता है. ऐसे में आरोप बेबुनियाद हैं और उनमें तथ्यों की कमी है.

कांग्रेस को लिखी चिट्ठी में ECI ने कहा कि मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाने से सार्वजनिक अशांति और अराजकता पैदा हो सकती है. पिछले एक साल में 5 विशिष्ठ मामलों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने लंबे समय से चुनावी अनुभव रखने वाली राष्ट्रीय पार्टी (कांग्रेस) से उचित परिश्रम करने और बिना किसी सबूत के चुनावी संचालन पर आदतन हमले करने से बचने के लिए कहा.

क्या कहा चुनाव आयोग ने…

  • चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी ईवीएम सुरक्षित हैं और बैटरी स्तर का चुनाव परिणामों पर कोई असर नहीं पड़ता.
  • हरियाणा के 26 रिटर्निंग अधिकारियों ने शिकायतों का जवाब देकर कहा कि सभी चरणों में कांग्रेस प्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज है.
  • चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और बताया कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित और स्वतंत्र होती है.
  • चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम को लेकर कोर्ट ने कई बार फैसले दिए हैं, जिसमें यह कहा गया है कि ईवीएम छेड़छाड़ मुक्त और विश्वसनीय है.
  • कांग्रेस ने हरियाणा की 26 विधानसभा सीटों पर ईवीएम बैटरी स्टेटस और धीमी मतगणना को लेकर शिकायत दर्ज की थी.
  • ईवीएम में 99% बैटरी स्टेटस दिखने पर कांग्रेस ने काउंटिंग प्रक्रिया पर संदेह जताया था, आरोप लगाया कि ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (CU) बदल दी गई हो सकती है.

ये थे कांग्रेस के आरोप

अपने आरोपों में कांग्रेस ने कहा था कि 8 अक्टूबर को गिनती के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बैटरी 99 फीसदी चार्ज थी और कुछ वोटिंग मशीनों की बैटरी 60 से 80 फीसदी थी. भाजपा को उस जगह अधिक वोट मिले जहां पर बैटरी 99 फीसदी चार्ज थी जबकि कांग्रेस को उस जगह ज्यादा वोट मिले जहां बैटरी 60 से 80 फीसदी तक चार्ज थी.

Advertisement

इन क्षेत्रों में गड़बड़ी के लगाए थे आरोप

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर के बाद 20 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग से पुनर मतगणना की मांग की थी आयोग को लिखी अपनी चिट्ठी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हस्तक्षेप की मांग की थी. जिन विधानसभा क्षेत्र में शिकायत की गई है उनमें  नारनौल, करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, होडल (एससी), कालका, पानीपत सिटी, इंद्री, बड़खल, फरीदाबाद एनआईटी, नलवा, रानियां, पटौदी (एससी), पलवल, बल्लभगढ़, बरवाला, उचाना कलां, घरौंडा, कोसली और बादशाहपुर समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं.

Ananya Panday Birthday: आलीशान बंगला, शानदार कार कलेक्शन… 26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे, जानें नेटवर्थ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *