
Akhilesh Yadav Manifesto: सपा का यूपी चुनावी घोषणा पत्र जारी, बेरोजगारों को 5000 रुपये महीना और बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन का वादा
लखनऊ, 26 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र सामने रखा।
शिक्षा क्षेत्र के लिए उन्होंने एक साल में सभी रिक्त पद भरने, संविदा भर्ती बंद करने, शिक्षामित्रों का मानदेय 5 हजार रुपये बढ़ाने और उनके नियमितीकरण का अभियान चलाने का वादा किया।
छात्रों के लिए लैपटॉप योजना की वापसी, स्कूलों में वाई-फाई, 26 हजार बंद प्राथमिक स्कूलों को दोबारा खोलने और बड़े शहरों में छात्रावास बनाने की बात कही गई।

युवाओं के लिए नौकरी लगने तक 5 हजार रुपये मासिक भत्ता, 25 लाख सरकारी नौकरियां और 2 से 3 करोड़ रोजगार का लक्ष्य रखा गया। बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा भी है।
इसके अलावा दलित विकास परिषद, वृद्धाश्रम, राज्य स्वास्थ्य नीति, AI से ट्रैफिक सुधार और कीमतें काबू में रखने के लिए ‘दाम बांधो बाजार’ जैसे वादे घोषणा पत्र में शामिल हैं।





आपकी राय