सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Ananya Panday Birthday: आलीशान बंगला, शानदार कार कलेक्शन… 26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे, जानें नेटवर्थ

3 मिनट पढ़ें
Ananya Panday Birthday

Ananya Panday Birthday: आलीशान बंगला, शानदार कार कलेक्शन... 26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे, जानें नेटवर्थ

Advertisement

Ananya Panday Birthday: आलीशान बंगला, शानदार कार कलेक्शन… 26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे, जानें नेटवर्थ

Ananya Panday Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) कल अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. एक्ट्रेस अब 26 साल की होने जा रही हैं. साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस ने 5 सालों में अपनी पहचान बना ली है. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और शोहरत के साथ-साथ खूब दौलत भी कमाई.

अनन्या पांडे का अपना आलीशान घर है. उन्होंने साल 2023 में धनतेरस के मौके पर अपना नया घर खरीदा था. वहीं उनके पास लग्जीरियस गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है. वे 1.70 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की मालिक हैं. इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में 1.84 करोड़ रुपए की रेंज रोवर स्पोर्ट, 88 लाख रुपए की मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, 33 लाख रुपए की स्कोडा कोडियाक और 30 लाख रुपए की हुंडई सांता फे भी शामिल हैं.

Preview

अनन्या पांडे की नेटवर्थ (Ananya Panday Net Worth)
रईसी के मामले में अनन्या पांडे कुछ कम नहीं हैं. वे कई करोड़ों की दौलत की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2019 में अनन्या पांडे की नेटवर्थ 54 करोड़ रुपए थी. 2020 में ये संपत्ति बढ़कर 58 करोड़, 2021 में 66 करोड़ और 2022 में 70 करोड़ रुपए हो गई थी. वहीं फिलहल अनन्या की नेटवर्थ कुल 74 करोड़ रुपए बताई जाती है.

Preview

Advertisement

ब्रांड एंडोर्समेंट्स से मोटी कमाई (Ananya Panday Income From Brand Endorsments)
अनन्या पांडे को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि वे हर महीने 60 लाख और हर साल करीब 7 करोड़ रुपए कमाती हैं. वे अपनी एक फिल्म के लिए कुल 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. इसके अलावा वे ब्रांड इंडोर्समेंट्स से मोटी रकम कमाती हैं.

Preview

अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए एक्ट्रेस वे 50 लाख रुपए वसूलती हैं. वे कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसेडर हैं जिनमें स्केचर्स इंडिया, स्वारोव्स्की, प्यूमा, लैक्मे, फास्ट्रैक परफ्यूम, मेबेलीन, जेबीएल और गार्नियर शामिल हैं. इन ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स के लिए अनन्या 60 लाख रुपए फीस चार्ज करती हैं.

Preview

अनन्या पांडे का फिल्मी करियर (Ananya Panday Filmy Career)
अनन्या पांडे ने अपने पांच साल के फिल्मी करियर में कई फिल्में की हैं. इस लिस्ट में पति पत्नी और वो, ड्रीम गर्ल 2, लीगर, खाली पीली, खो गए हम कहां और सीटीआरएल जैसी फिल्में शामिल हैं. एक्ट्रेस वेब सीरीज कॉल मी बे भी दिखाई दे चुकी हैं. अब वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी. शंकरन नायर में नजर आएंगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *