सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चुनाव प्रबंधन समिति में हांका सबको एक लाठी ,कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष

3 मिनट पढ़ें
चुनाव प्रबंधन समिति में हांका सबको एक लाठी ,कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष

चुनाव प्रबंधन समिति में हांका सबको एक लाठी ,कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष

Advertisement

चुनाव प्रबंधन समिति में हांका सबको एक लाठी ,कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष
* मनोज तिवारी को कार्यकर्ताओं को साधने में आ रही है भारी दिक्कत

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,हैडलाइन में लाठी देख आप सोच रहे होंगे आज तो कहीं लट्ठ बजने का जिक्र होगा | जी हाँ आप सही समझे दो बार के सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके मनोज भैया के हल्के में कुछ ऐसा ही हो रहा है | दरअसल मनोज जी के रणनीतिकारों नें जो चुनाव प्रबंधन समिति बनाई है उसमें उन्होंने करीब तीन सौ लोगो की भर्ती तो करली लेकिन विभाग बांटते समय ना तो वरिष्ठता का ध्यान रखा गया और ना ही उनके पदों का | समझ गए ना आप जो 44 विभागों की सूची बनाई गई है में एक भी समिति का सयोजंक किसी को नहीं बनाया गया | सभी सदस्य हैं, आखिर कौन और किसके नेतृत्व में करेगा काम | इसे लेकर कार्यकर्ताओं में रोष होना स्वभाविक है | उसी समिति में विधायक भी सदस्य है और बूथ लेवल का कार्यकर्ता भी यानी सभी को एक ही लाठी हांका गया |

Advertisement

सन्गठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे लोगो को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नहीं दी गई | ऐसा हम नहीं कह रहे हमारे नेटवर्क से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं नें हमें बताया राजा इकबाल के सयोंजन में यदि दो सह संयोजक बनाने ही थे तो मोहन गोयल और सुग्रीव सिंह से कहीं ज्यादा अनुभवी लोग दोनों जिलों में मौजूद थे |
दोनों विधायक अजय महावर और जितेन्द्र महाजन को कुछ लोगो के साथ मतगणना समिति में रखा गया है वहीं मोहन सिंह बिष्ट को आरोप समिति में जगह दी गई है | जबकि इनके अनुभव का फायदा की पोस्ट देकर उठाया जा सकता था | संसाधन जुटाने के लिए जरुर इस काम में सक्षम मुकेश बंसल को जिम्मेदारी दी गई है | चर्चा है पूर्व जिलाध्यक्ष महक सिंह,सीताराम गुप्ता,राज कुमार बल्लन, कैलाश जैन सहित और भी कई को महत्वहीन समितियों में रख उनके अनुभव का लाभ लेने का प्रयास नहीं किया गया | या योँ कहिये रणनीतिकारों को उन पर पूरा भरोसा नहीं था | जिन लोगों नें बी.एल.शर्मा और लाल बिहारी तिवारी को चार-चार चुनाव लडवाए और खुद मनोज तिवारी के दो चुनावो में जमीनी मेहनत की उन्हें भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने से बचा गया | प्रभारी बनाये गए चंदोलिया खुद चुनावी जंग में पहुंच गए | सह प्रभारी प्रवेश शर्मा को जरुर अनुभवी माना जा सकता है लेकिन दूसरे सह प्रभारी प्रमोद गुप्ता को भी एक वार्ड तक ही सीमित माना जा रहा है | कई अनुभवी निगम पार्षदों के नाम भी सूची में नहीं दिख रहे | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *