सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Etawah Accident: इटावा में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर–थ्रेशर पलटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, चार गंभीर घायल, चालक फरार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Etawah Accident: इटावा में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर–थ्रेशर पलटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, चार गंभीर घायल, चालक फरार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सोमवार सुबह खेतों में काम शुरू होने से पहले एक बड़ा हादसा हो गया. धान की मड़ाई के लिए ले जाए जा रहे ट्रैक्टर–थ्रेशर के पलटने से 13 साल के कुश उर्फ छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई सहित चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक फरार हो गया और गांव में मातम छा गया है.

इकदिल थाना क्षेत्र के जखौली–इंधौना रोड पर सुबह करीब 8 बजे ग्रामीण धान कटाई और थ्रेशिंग का काम शुरू करने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे. कई बच्चे भी जिज्ञासा में ट्रैक्टर पर चढ़ गए. तभी ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया और इंधौना गांव निवासी 13 वर्षीय कुश थ्रेशर यूनिट के नीचे दब गया. हादसा इतना भयावह था कि कुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

चार घायल बच्चों—लव (13), कृष्णा (13), रोहित (12) और शिवा (15)—को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चों को सिर, हाथ और पैरों में गहरी चोटें आई हैं और उनकी स्थिति लगातार निगरानी में है. ग्रामीणों के अनुसार, फसल कटाई के मौसम में बच्चों का ट्रैक्टर और खेती के उपकरणों पर चढ़ना आम बात है, लेकिन यही लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो जाती है.

Advertisement

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला. पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में लापरवाही स्पष्ट दिख रही है और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में शोक और गुस्से का माहौल है. परिवार के लोग छोटे बच्चे की मौत से बदहवास हैं और ग्रामीणों ने सुरक्षा नियमों के कड़े पालन की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *